City Post Live
NEWS 24x7

RJD अध्यक्ष जगदानंद सिंह के जख्मों पर मरहम लगाया NDA नेताओं ने, मांझी ने साथ आने का दिया ऑफर

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव : लालू यादव के बेटे और विधायक तेजप्रताप यादव के व्यवहार से आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह काफी आहत हैं। जगदानंद सिंह ने आरजेडी ऑफिस भी जाना छोड़ दिया है। दरअसल तेजप्रताप यादव ने छात्र आरजेडी के कार्यक्रम में खुले मंच से उन्हें हिटलर बता दिया था और कहा था कि कुर्सी किसी की बपौती नहीं है। अब इस मसले पर खूब सियासत हो रही है। एनडीए की तरफ से उनके जख्मों पर मरहम लगाने के बहाने आरजेडी पर खूब हमला बोला जा रहा है वहीं पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने तो उन्हें साथ आने का ऑफर भी दे दिया है।

जगदानंद सिंह के आरजेडी में हो रहे अपमान के बीच पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की HAM ने उन्हें ऑफर दे दिया है। मांझी की पार्टी ने कहा है कि जगदानंद सिंह जैसे वरिष्ठ नेता को अपने सम्मान से समझौता नहीं करना चाहिए।पार्टी प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा है कि लालू प्रसाद यादव के इशारे पर लगातार तेज प्रताप यादव जगदानंद सिंह को बेइज्जत कर रहे हैं। उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है।

दानिश रिजवान ने कहा कि जगदानंद सिंह जैसे सीनियर लीडर के साथ आरजेडी में जो बर्ताव हो रहा है। यह बेहद दुखद है। उन्होनें कहा कि अब जगदा बाबू को अब फैसला ले लेना चाहिए। उन्हें आरजेडी में सम्मान नहीं मिल रहा है। लालू प्रसाद उनके साथ जो खेल खेल रहे हैं, इसे जगदानंद सिंह भी समझ रहे हैं. ऐसे में अब हाथ पर हाथ धरे रह कर बैठने का समय नहीं है। जगदा बाबू को फैसला लेना चाहिए।

वहीं जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि वैसे तो यह आरजेडी का अंदरुनी मामला है, लेकिन ये भी सच है कि उस पार्टी में वरिष्ठ नेताओं का कोई सम्मान नहीं है। वहीं वहीं बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने कहा कि जगदानंद सिंह कब तक अपमानित होंगे, अब तो उन्हें इस बारे में गंभीरता से विचार करना चाहिए।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.