City Post Live
NEWS 24x7

नंदकिशोर का दावा- राज्य में फिर बनेगी भाजपा की सरकार 

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

नंदकिशोर का दावा- राज्य में फिर बनेगी भाजपा की सरकार 
सिटी पोस्ट लाइव, धनबाद: धनबाद स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को बिहार के मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य में सरकार ने जो काम किया है, उसे देखते हुए जनता फिर से भाजपा की ही सरकार चुनेगी। नंद किशोर शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुम्बई की एक एजेंसी ने सर्वे में यह पाया कि झारखंड में सरकार के द्वारा विकास के किए गए काम और जनता से पूर्व में किये गए वादे सभी को सरकार ने पूरा किया है। इसलिए जनता भाजपा की ही सरकार बनायेगी।  नंद किशोर ने कहा कि पश्चिमी इलाके में भाजपा ने भरपूर विकास किया है। पूर्व का इलाका विकास से अधूरा रह गया है, इसलिए इस बार विकास को लेकर विशेष रूप से धयान देने की जरूरत है। विगत पांच वर्षों में सरकार ने कई योजनाओं का शिलायन्यास किया है। साथ ही 40 लाख लोगों को गैस सिलिंडर और 57 लाख लोगों को आयुष्मान कार्ड दिया है। इसके अलावा सिंदरी कारखाना को भी जीवित करने के लिए 6 हजार करोड़ की राशि स्वीकृत की गयी है। यही नहीं बीबीएमक्यू की स्थापना भी इसी सरकार में की गई है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.