City Post Live
NEWS 24x7

किसानों, खुदरा व्यापारियों और सुरक्षाकर्मियों के कल्याण के साथ हुई मोदी सरकार 2 की शुरुआतः भाजपा

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

किसानों, खुदरा व्यापारियों और सुरक्षाकर्मियों के कल्याण के साथ हुई मोदी सरकार 2 की शुरुआतः भाजपा
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि मोदी सरकार 2 की शुरुआत किसानों, खुदरा व्यापारियों और सुरक्षाकर्मियों के कल्याण के साथ हुई है। शनिवार को वे भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट ने अपनी पहली बैठक में किसान योजना का दायरा बढ़ाते हुए सभी किसानों को 6000 रुपये सालाना देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। चुनावी घोषणापत्र पर अमल करते हुए सरकार ने सभी किसानों को इस योजना से जोड़ने का निर्णय लिया। इससे अब 14.5 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे। प्रतुल ने कहा कि मोदी सरकार देश की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों और शहीदों के परिजनों के कल्याण के लिए समर्पित है। केंद्रीय कैबिनेट ने अपने फैसले में सेना, अर्द्ध सैनिक बलों के शहीद जवानों, पूर्व सैनिकों की विधवाओं और बच्चों को राष्ट्रीय सुरक्षा निधि से दिये जाने वाले वजीफे में वृद्धि की। इस दायरे में अब आतंकी और माओवादी हमले में शहीद हुए राज्य पुलिस के अधिकारियों की संतान भी आएंगे। छात्रवृत्ति की दर लड़कों के लिए 2000 रुपए से बढ़ाकर 2500 प्रति महीने तथा लड़कियों के लिए 2,250 रुपए से बढ़ाकर 3000 रुपए प्रति माह किये गए। उन्होंने कहा कि दुकानदारों और खुदरा व्यापारियों के लिए पेंशन की सुविधा प्रारंभ करना मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला है। इस फैसले से तीन करोड़ खुदरा कारोबारी लाभान्वित होंगे। आज की प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी उपस्थित थे।
मोदी सरकार विकास के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा को समर्पितः ज्योतिरिश्वर सिंह
किसान मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरिश्वर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार करने में लगी है। लगातार दूसरे कार्यकाल में भी यह सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, दलित और वंचितों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए सतत प्रयास कर रही है। मोदी सरकार विकास के साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा को समर्पित है। उन्होंने राज्य की रघुवर दास सरकार को भी गांव, गरीब और किसानों के लिए समर्पित बताया है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.