City Post Live
NEWS 24x7

मुख्यमंत्री के ईशारे पर दर्ज किए जा रहे हैं मुकदमें : सावित्री देवी

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

मुख्यमंत्री के ईशारे पर दर्ज किए जा रहे हैं मुकदमें : सावित्री देवी
सिटी पोस्ट लाइव, धनबाद: पुलिस कार्रवाई खिलाफ विधायक ढुलु महतो की पत्नी सावित्री देवी ने विधायक के समर्थकों के साथ रणधीर वर्मा चौक पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस के द्वारा विधायक ढुल्लू महतो को परेशान करना बंद नहीं किया , तो वे लोग उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। हेमंत सरकार विधायक ढुलु महतो को बदले की भावना से ग्रसित हो कर साजिश के तहत फंसाने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री के ईशारे पर पुलिस विधायक पर मुकदमा दर्ज कर रही है।  भाजपा कार्यकर्ता इस साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे। भाजपा के सारे लोग विधायक के साथ हैं । भाजपा नेता धरमजीत सिंह कहा कि इन दिनों भाजपा को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। विधायक ढुलु महतो भी इसी की एक कड़ी हैं।
उन्होंने कहा कि उन पर किया गया मुकदमा झूठा है। साथ ही कहा कि इस बात को सारे लोग जानते हैं। इसके बावजूद ढुलु महतो को परेशान करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सारे लोग विधायक ढुलु महतो के साथ हैं और एकजुट हैं। गलत ढंग से की जा रही पुलिस कार्रवाई किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी। विधायक ढुलु महतो की पत्नी सावित्री देवी ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार बनने के साथ ही बाघमारा की जनता और बाघमारा के विधायक को परेशान करने का काम किया जा रहा है। सरकार के इशारे पर विधायक के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करवाये जाते हैं। पुलिस बगैर वारंट के उनके घर पहुंच जाती है। जब विरोध किया जाता है, तो आनन-फानन में वारंट निकलवाया जाता है। वारंट निकलने के बाद पुलिस ने उनके घर को चारों तरफ से ऐसे घेर लिया, जैसे कोई आतंकवादी का घर हो। भाजपा कार्यकर्ता इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के पास पावर है। वह चाहे जिस एजेंसी से जांच करवा लें। विधायक जी निर्दोष ही साबित होंगे।

 

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.