City Post Live
NEWS 24x7

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष नहीं बन पाए कीर्ति झा आजाद, पार्टी ने बनाया कैंपेन कमिटी का अध्यक्ष

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष नहीं बन पाए कीर्ति झा आजाद, पार्टी ने बनाया कैंपेन कमिटी का अध्यक्ष

सिटी पोस्ट लाइवः दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर कई दिनों से चला आ रहा सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया। बिहार से ताल्लुक रखनें वाले कांग्रेसी नेता और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति झा आजाद इस पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे और उनका अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा था लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने सुभाष चोपड़ा के नाम पर मुहर लगा दी है। कीर्ति झा आजाद को भी पार्टी ने बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। उन्हें कैंपेन कमिटी का अध्यक्ष बनाया है। हाल ही में आजाद को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी का नया अध्यक्ष नियुक्त करने की संभावना संबंधी खबरें आई थीं जिसके बाद पार्टी नेताओं के एक धड़े ने इसका विरोध किया था।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कीर्ति आजाद को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का मन बना लिया था। घोषणा ही शेष थी और अचानक एक बड़े कांग्रेस नेता की सलाह पर रुक गई।

वहीं कीर्ति आजाद को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चुना जाना न तो अजय माकन को अच्छा न लग रहा था और न ही शीला दीक्षित के खेमे को। सूत्र बताते हैं अरविंदर सिंह लवली समेत अन्य भी इसे ठीक नहीं मान रहे हैं। वहीं कांग्रेस के एक वर्ग ने कीर्ति आजाद को अध्यक्ष बनाने के फैसले के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान भी चलाया था।

कांग्रेस के नेताओं का तर्क है कि कीर्ति आजाद बाहरी हैं। साथ ही, उन्हें कांग्रेस की रीति, नीति की ढंग से जानकारी नहीं है और न ही वे कांग्रेस के कल्चर को समझते हैं। कीर्ति को खारिज करने के पीछे कांग्रेस नेताओं का एक तर्क यह भी है कि वह लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में आए हैं। इसलिए अध्यक्ष पद परोस देने से पार्टी के पुराने नेता की उपेक्षा जैसा गलत संदेश जाएगा।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.