City Post Live
NEWS 24x7

झामुमो ने किया बदलाव रैली का आयोजन

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

झामुमो ने किया बदलाव रैली का आयोजन

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमोकी ओर से राज्य के सभी 24 जिलों में बदलाव रैली सह आमसभा का आयोजन किया गया है बदलाव रैली सह आमसभा पांच चरणों में संपन्न होगी। इसका समापन 19 अक्टूबर को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय ने सोमवार को यह जानकारी दीपाण्डेय ने बताया कि कार्यक्रम के तीसरे चरण में राज्य के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का एक जिला, कोल्हान प्रमंडल के तीन जिले एवं दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के एक विधानसभा क्षेत्र में बदलाव रैली सह आम सभा का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 11 सितम्बर को रामगढ़, 12 को पश्चिम सिंहभूम, 13 को पूर्वी सिंहभूम, 14 को सरायकेला खरसांवा और 15 सितम्बर को सिल्ली विधानसभा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.