City Post Live
NEWS 24x7

मुख्यमंत्री रहते हुए चुनाव हारने का ‘डबल’ रिकॉर्ड झामुमो के पास : शाहदेव

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

मुख्यमंत्री रहते हुए चुनाव हारने का ‘डबल’ रिकॉर्ड झामुमो के पास : शाहदेव
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पास एक अनोखा रिकॉर्ड है। मुख्यमंत्री रहते हुए शिबू सोरेन तमाड़ से चुनाव हारे थे और मुख्यमंत्री रहते हुए हेमंत सोरेन दुमका से चुनाव हारे थे। प्रतुल ने गुरुवार को कहा कि पूरे देश में ऐसा कोई दूसरा दल नहीं, जिसके दो नेता मुख्यमंत्री रहते हुए  चुनाव हारे हों। उन्होंने कहा कि यह साफ दिखाता है कि इन नेताओं का दायरा उस समय भी बहुत सीमित था और ये पूरे प्रदेश के नेता कभी नहीं बन पाए थे। मुख्यमंत्री के पद पर आसीन व्यक्ति का चुनाव हारना बहुत बड़ा राजनीतिक घटना होता है। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल ने कहा कि अगर झामुमो के  इन नेताओं का पूरे प्रदेश में जनाधार होता, यह किसी भी क्षेत्र से चुनाव आसानी से जीत जाते। पिछले लोकसभा चुनाव में दिशोम गुरु शिबू सोरेन दुमका से चुनाव हार गए थे जिनके नाम पर झामुमो पूरे प्रदेश में वोट मांगता है। उन्होंने कहा कि जब वो गुरु जी अपने परंपरागत क्षेत्र में चुनाव हार जाएं, तो झामुमो की जमीनी हकीकत सामने आ जाती है । प्रतुल ने कहा संथाल परगना में आज भी भाजपा के सात विधायक हैं जबकि झामुमो के छह । भाजपा यहां 15 सीटों पर जीतेगी और कोल्हान में भी बडी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि आदिवासी मूलवासी को इतने वर्षों तक वोट बैंक बनाकर रखने वाले सोरेन परिवार को झारखंड की जनता जान चुकी है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इन वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा। विकास के मुद्दे पर और स्थाई सरकार के मुद्दे पर भाजपा रघुवर दास के नेतृत्व में 65 प्लस के लक्ष्य को पार करेगी।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.