City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड के गांव व देहात की गलियां भी स्ट्रीट लाइट से रौशन होंगी : भाजपा

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

झारखंड के गांव व देहात की गलियां भी स्ट्रीट लाइट से रौशन होंगी : भाजपा

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि झारखंड के गांव और देहात का चौराहा और गलियाँ भी अब स्ट्रीट लाइट से जगमगायेंगी। राज्य के हर गांव के रास्ते भी अब स्ट्रीट लाइट से जगमगाएंगी। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास चक्रधरपुर से इसकी शुरुआत करने जा रहे हैं, जिसका लाभ कोल्हान के प्रत्येक गांव और सुदूर पहाड़ी क्षेत्रों को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि जो सपना झारखंडवासियों ने अलग राज्य से पहले देखा था, वह पूरा हो रहा है। विकास की किरण अब कोल्हान जैसे दूरदराज गांवों में भी नजर आएगी। वर्णवाल ने कहा कि कोल्हान में मुख्यमंत्री का जन चौपाल लगाना यह दर्शाता  है कि मुख्यमंत्री झारखंड के विकास को लक्ष्य बनाकर लगातार कार्य कर रहे हैं। चक्रधरपुर में जन चौपाल के माध्यम से समस्या जानेंगे और उसका निवारण करके कोल्हान को भी विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का काम करेंगे। जैसे संथाल परगना का विकास मुख्यमंत्री ने किया है। उन्होंने कहा कि जल संचयन करके हम झारखंड को जल की समस्या से कैसे निजात दिलाएं, जल का कैसे संरक्षण करें, कम जल में बेहतर खेती कैसे कर पाएंगे और वर्षा जल का संचयन कर खेती के कामों में और पीने के पानी में कैसे उपयोग किया जा सकता है, इसपर भी लोगों के विचार के माध्यम से सरकार निर्णय लेगी। वर्णवाल ने कहा कि रघुवर सरकार ने निर्णय लिया है कि 51 लाख किसानों को दो किस्तों में मुख्यमंत्री किसान आशीर्वाद योजना के तहत उनके खाते में पैसे भेजेगी। पहली किस्त जून में ही किसानों को उनके खाते में चली जाएगीताकि बीजखाद आदि  किसान खरीद पाएं। यह ऐतिहासिक निर्णय है, जिससे आनेवाले समय में किसानों को समृद्ध बनाया जा सकता है। कर्ज के बोझ से किसान बचेंगे और किसान के परिवार भी खुशहाली की जिंदगी जी पाएंगे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.