सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने कहा है कि केंद्र सरकार की ओर से भेजे गए जीवन रक्षक वैक्सीन की बर्बादी में झारखंड अव्वल स्थान पर है। दीपक प्रकाश ने बुधवार को कहा कि 100 में से 37 वैक्सीन को बर्बाद करने का काम झारखंड सरकार और मैकेनिजम ने किया है। दूसरी ओर झारखंड सरकार वैक्सीन के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने का काम रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता जानना चाहती है कि इसके लिए कौन दोषी हैं, केंद्र सरकार या राज्य सरकार। इस पर राज्य सरकार को जवाब देना चाहिए।
Read Also
Comments are closed.