City Post Live
NEWS 24x7

झारखंडः 50 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करेगा वामदल

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

झारखंडः 50 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करेगा वामदल
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यालय में रविवार को वामदलों कि बैठक मासस नेता मिथिलेश सिंह कि अध्यक्षता में हुई। इसमें नेताओं ने कहा कि झारखंड विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को शिकस्त देने के लिए वामदल गठबंधन का पक्षधर है। बैठक में नेताओं ने कहा कि विपक्षी गठबंधन को मिलकर भारतीय जनता पार्टी को परास्त करनी चाहिए। अगर विपक्ष गोलबंद नहीं हो पाता है उस परिस्थिति में वामदलों के प्रतिनिधि झारखंड विधानसभा की 50 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। साथ ही वामदल पूरे राज्य में संयुक्त रूप से जन जागरण अभियान चलाकर जनता को गोलबंद करेगा। बैठक में मुख्य रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव सह पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, पूर्व राज्य सचिव कामरेड केडी सिंह, सहायक राज्य सचिव महेन्द्र पाठक, राजेंद्र यादव, पीके पांडे, स्वयंबर पासवान, मोहम्मद इसाक, सीपीआईआईएम के राज्य सचिव गोपीकांत बख्शी, सुखनाथ लोहरा, भाकपा माले के राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद, मासस के मिथिलेश सिंह, राजेंद्र गोप आदि मौजूद थे।
12 अक्टूबर तक जन जागरण अभियान व धरना प्रदर्शन, 16  को रांची में  कन्वेंशन  
बैठक में नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की आर्थिक नीतियों के कारण आज देश आर्थिक संकट से जूझ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार दोनों हाथों से जनता की गाढ़ी कमाई को लुटा रही है।  सार्वजनिक कारखाने बंद हो रहे हैं । देश में निजीकरण का दौर चल रहा है। इससे देश संकट में है। बैंकों के एकीकरण से देश को आर्थिक रूप से काफी नुकसान हो रहा है। आर्थिक सुधार करने के लिए सरकार को आगे आकर जनहित में काम करनी चाहिये। इन सारे सवालों को लेकर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत झारखंड के सभी प्रमंडल मुख्यालयों में 12 अक्टूबर तक जन जागरण अभियान एवं प्रमंडल मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन, 16 अक्टूबर को रांची में विशाल कन्वेंशन करने का निर्णय लिया गया।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.