City Post Live
NEWS 24x7

झारखंडः रांची, धनबाद, हजारीबाग में भाजपा जबरदस्त जीत की ओर, संजय सेठ करीब दो लाख मतों से आगे

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

झारखंडः रांची, धनबाद, हजारीबाग में भाजपा जबरदस्त जीत की ओर, संजय सेठ करीब दो लाख मतों से आगे

सिटी पोस्ट लाइव, रांची:  17वीं लोकसभा के गठन के लिए गुरुवार को मतगणना चल रही है। पहले सभी केंद्रों पर पोस्टल बैलेट की गिनती की गयी। इससे पहले मतगणना केंद्रों पर सुबह पांच बजे से ही कार्यकर्ता और एजेंटों की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी। सुबह आठ बजते ही मतगणना शुरू हो गयी। सभी उम्मीदवारों या उनके एजेंटों और केंद्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम का सील तोड़ा गया। राज्य की 14 सीटों पर चार चरणों में चुनाव हुए थे। राज्य में इस बार 66.53 फीसदी मतदान हुआए जो 2014 की तुलना में 3.71 फीसदी ज्यादा है। झारखंड की राजधानी रांची संसदीय क्षेत्र में मुकाबला एकतरफा दिख रहा है। दोपहर डेढ़ बजे तक मतों की गिनती में वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी के सुबोधकांत सहाय से एक लाख 94 हजार 693 वोटों से आगे चल रहे हैं। मतगणना के पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी जयंत सिन्हा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गोपाल साहू से लीड लेने लगे थे। पहले राउंड में उनकी लीड 26849 थी। यह लीड लगातार बढते हुए तीसरे राउंड में 42 हजार को पार कर गई। दोपहर के 12 बजते-बजते भाजपा प्रत्याशी की लीड एक लाख के आंकड़े को पार कर गई। भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय नागरिक उडडयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा को कांग्रेस प्रत्याशी से डेढ़ लाख मतों से आगे निकल गए। धनबाद सीट पर पीएन सिंह निर्णायक जीत की ओर बढ़ रहे हैं। दोपहर डेढ़ बजे तक वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कीर्ति आजाद के मुकाबले पशुपतिनाथ सिंह 1,38,351 वोट से आगे चल रहे हैं। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र की मतगणना के 11 वां राउंड की मतगणना समाप्त होने के बाद एनडीए के प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी झामुमो के प्रत्याशी से लगभग 1,32,940 हजार मतों से आगे चल रहे हैं।

राजमहल में हेमलाल 6500 वोटों से आगे

राजमहल संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्‍याशी हेमलाल मूर्मू 6500 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां पल.पल बदल रहे रुझान में झामुमो के विजय हांसदा भी पलटवार करने में पीछे नहीं हैं। यहां से झामुमो के निवर्तमान सांसद विजय हांसदा को 173546 मत मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्‍याशी हेमलाल मूर्मू को 180009 वोट प्राप्‍त हुए हैं।

दुमका में शिबू सोरेन 17,129 मतों से पीछे

दुमका सीट पर मतों की गिनती के आठवें राउंड में शिबू सोरेन 17ए129 मतों से पीछे चल रहे हैं। भाजपा के सुनील सोरेन को 1ए98ए167 जबकि झामुमो के गुरुजी को 1ए81ए038 वोट मिले हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.