City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड: चार लोकसभा सीट के लिए रविवार को होगा मतदान

8300 मतदान केंद्राेें पर 66.85 लाख मतदाता करेंगे 67 उम्मीदवारों केे भाग्य का फैसला

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

झारखंड: चार लोकसभा सीट के लिए रविवार को होगा मतदान

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में झारखंड राज्य की गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर औऱ सिंहभूम (सु.) लोकसभा सीट के लिए शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कड़ी सुरक्षा में मतदान की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैंं। यहां 12 मई को सुबह 7 बजेे से शाम 4 बजे तक मतदाता होगा। संवेदनशील बूथों पर केंद्रीय सुुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा तीन हेलीकॉप्टरों से भी मतदान केंद्रों पर नजर रखी जाएगी। शनिवार काेे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल खियांग्ते  ने बताया कि मतदान का समय शाम 4 बजे तक है लेकिन इस समय तक कतार में खड़े होने वाले मतदान कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है। अति संवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवानों की तैनाती की गई है। खियांग्ते ने बताया कि इन चार सीटों के लिए कुल 8300  मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 2582  मतदान केंद्र शहर औऱ  5718 मतदान केंद्र ग्रामीण इलाके में हैं। इन मतदान केंद्रों पर कुल 66,85,401  मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 35,05,565 पुरुष, 31,79,720 महिला और थर्ड जेंडर के 104 मतदाता है। 84,338 नए मतदाता (18-19 साल के) पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इन चारों सीट के लिए कुल 67 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इसमें 57 पुरुष और 10 महिला हैं। इनमें गिरिडीह सीट से 15, धनबाद से 20, जमशेदपुर से 23 और सिंहभूम (एसटी) सीट से 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इन चार सीटों के लिए ए.आई.टी.सी. के 2, बहुजन समाज पार्टी के 4, भारतीय जनता पार्टी के 3, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 2, आजसू के 1, झारखंड मुक्ति मोर्चा के 2 के अलावा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के (मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों के अलावा) 31 और 22 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं।

राज्य के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि इन चार सीटों  पर रविवार  होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए  लगभग 40 हजार सुरक्षकर्मियों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि झारखंड में तीसरे चरण में होनेवाले मतदान को लेकर 175 कंपनी केंद्रीय अर्धसैनिक बल, 52 कंपनी राज्य पुलिस, 20375 के लगभग जिला पुलिस, औऱ 5972 के लगभग पुलिस अफसरों को तैनात किया गया है। इमरजेंसी के लिए एक एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। यह एंबुलेंस मतदान के एक दिन पूर्व से लेकर मतदान के एक दिन बाद तक आपातकालीन सेवा के लिए उपलब्ध होगी। अगर किसी इलाके में किसी तरह की कोई घटना होती है तो तत्काल राहत पहुंचाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाएगा। संवेदनशील मतदान केंद्रों की निगरानी के लिए तीन हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जाएगा। मतदान के दिन सभी सरकारी कार्यालयों, व्यावसायिक, औद्योगिक संस्थानाेें में सवैतनिक अवकाश रहेगा।

 85 मतदान केंद्र महिलाएं करेंगी संचालित

खियांग्ते ने बताया कि इन चार सीटों पर 85 बूथ सिर्फ महिलाएं ही संचालित करेंगी। इनमें गिरिडीह में 25, धनबाद में 18, जमशेदपुर में 25 औऱ सिंहभूम में 17 मतदान केंद्र शामिल हैं। इसके अलावा चारों ही लोकसभा सीटों के लिए 390 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें गिरिडीह में 105, धनबाद में 120, जमशेदपुर में 129 औऱ सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में 36 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.