City Post Live
NEWS 24x7

झारखंडः भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जनसभा स्थगित, ख़राब मौसम के कारण लिया गया फैसला

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

झारखंडः भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जनसभा स्थगित, ख़राब मौसम के कारण लिया गया फैसला

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का तीन मई को प्रस्तावित झारखंड दौरा स्थगित हो गया है। खराब मौसम को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। शुक्रवार को यह जानकारी झारखंड भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी मंगल पाण्डेय ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि तीन मई को झारखंड के तीन जिलों में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जनसभा प्रस्तावित थी। यह जनसभा कोडरमा, खूंटी और रांची में होनेवाली थी। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग के अलर्ट के बाद यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि खूंटी और रांची में आयोजित जनसभा को मुख्यमंत्री रघुवर दास, आजसू प्रमुख सुदेश महतो और वह स्वयं संबोधित करेंगे। इसके अलावा कोडरमा में पार्टी के वरिष्ठ नेता जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि तीनों जगहों पर आयोजित जनसभा में कार्यकर्ताओं को काफी भीड़ जमा हो रही है। लोग बारिश के बावजूद सभा में पहुंच रहे हैं। उल्लेखनीय है कि तीन मई को अमित शाह की जनसभा कोडरमा में सवा 12 बजे, खूंटी में सवा दो बजे और रांची में चार बजे होने वाली थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, प्रदीप सिन्हा आदि उपस्थित थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.