City Post Live
NEWS 24x7

विधानसभा में गूंजी मॉब लिंचिंग की घटनाएं, भाजपा विधायक ने बताया शर्मनाक

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के अंदर और बाहर विपक्षी पार्टियां सरकार पर हमला बोल रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को विधानसभा में भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने एक मॉब लिंचिंग मामला उठाया। उन्होंने कहा कि रघुवर दास के सरकार में जब तबरेज अंसारी के साथ ऐसी घटना हुई थी, तो विपक्षी पार्टियां, जो अभी सरकार में हैं, उनका आरोप था कि सरकार के संरक्षण में मॉब लिंचिंग हो रही है। आज हम भी सरकार पर आरोप लगाते हैं कि राज्य सरकार के संरक्षण में झारखंड में मॉब लिंचिंग की घटनाएं हो रही हैं।

नारायण ने कहा कि राज्य में पिछले एक सप्ताह के अंदर दो मॉब लिंचिंग की घटनाएं हुई हैं। यह घटनाएं शर्मसार करने वाली हैं। सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। इधर, माले से बगोदर विधायक विनोद सिंह ने भी विधानसभा के प्रश्नकाल में मॉब लिंचिंग का मामला उठाया। उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान कहा कि पिछले एक सप्ताह में मॉब लिंचिंग की दो घटनाएं घटी हैं। अगर सरकार पहली घटना के बाद ही सतर्क हो जाती तो, दूसरी घटना नहीं घटती।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.