City Post Live
NEWS 24x7

अनंत सिंह के बचाव में बिहार कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा-‘मोकामा विधायक को फंसाया जा रहा’

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

अनंत सिंह के बचाव में बिहार कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा-‘मोकामा विधायक को फंसाया जा रहा’

सिटी पोस्ट लाइवः कुख्यात भोला सिंह और उसके भाई मुकेश सिंह की हत्या की साजिश मामले में मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को बिहार कांग्रेस का साथ मिला है। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने अनंत सिंह का बचाव किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मदन मोहन झा ने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने पुलिस के रवैए पर सवाल खड़ा करते हुए अनंत सिंह का बचाव किया है।

प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा है कि निर्दलीय विधायक अनंत सिंह को फंसाने की साजिश हो रही है। मदन मोहन झा ने इस बात पर दुख जताया है कि एक विधायक के खिलाफ पुलिस गलत रवैया से काम कर रही है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी मुंगेर लोकसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार थीं।

चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा लेकिन बिहार कांग्रेस ने जब अपनी ताकत दिखाने के लिए गांधी मैदान में राहुल गांधी की रैली की तो उसमें अनंत सिंह ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। अनंत सिंह पर कुख्यात भोला सिंह और उसके भाई मुकेश सिंह की हत्या की साजिश रचे जाने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने अनंत सिंह के सरकारी आवास पर सोमवार की देर रात नोटिस भी चस्पा किया है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.