City Post Live
NEWS 24x7

गृृहमंत्री अमित शाह का झारखंड दौराः मनिका और लोहरदग्गा में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

गृृहमंत्री अमित शाह का झारखंड दौराः मनिका और लोहरदग्गा में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

सिटी पोस्ट लाइवः केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज झारखंड दौरे पर होंगे। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर वे झारखंड में दो जगहों पर चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। अमित शाह सबसे पहले रांची एयरपोर्ट से मनिका जाएंगे और वहां चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहां से 12 बजे लोहरदगा पहुंचेंगे और पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में सभा करेंगे। लोहरदगा की सभा के बाद रांची पहुंचेंगे और दिल्ली लौट जाएंगे। वहीं कल शुक्रवार 22 नवंबर को भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा 11 बजे लातेहार में सभा को संबोधित करेंगे।

वही इससे पहले बुधवार को भी नेताओं की चुनावी सभा में सरकार की उपलब्धियों और विपक्ष पर प्रहार का बुधवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास का बेरमो में प्रत्याशी के नामांकन मौके पर आयोजित कार्यक्रम में देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धि और डबल इंजन की चर्चा की तो झामुमो के शिबू सोरेन और कांग्रेस के राजेंद्र सिंह के शासन का जिक्र करना नहीं भूले। उधर, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने डालटनगंज और गुमला में जनसभा को संबोधित किया।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.