City Post Live
NEWS 24x7

गांधी मैदान में हाई वोल्टेज ड्रामा जारी, बाहर किए जाने के बाद गेट नंबर-04 पर डटे RJD कार्यकर्ता

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव :  बिहार की सियासत में ड्रामा जारी है। अब आज गांधी मैदान में हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया है। पटना जिला प्रशासन ने आरजेडी नेताओं को मैदान से बाहर कर दिया है। तेजस्वी यादव के धरना पर रोक लगा दी है। इस बीच अब आरजेडी कार्यकर्ता अब गांधी मैदान के गेट नंबर चार पर जुटने लगे हैं। उनका कहना है कि सरकार का तुगलकी फरमान है। वे गेट नंबर चार से अब हटने को तैयार नहीं हैं।

मौेके पर पहुंचे आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सरकार नहीं चाहती है कि बिहार के किसानों की आवाज दिल्ली तक पहुंचे। सरकार किसानों की आवाज दबाना चाहती है। सरकार के कृषि बिल में खोट है। सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। पहले तो परमिशन नहीं दिया गया और अब धरना देने से रोक दिया गया।

वहीं आरजेडी नेता शक्ति सिंह यादव ने एनडीए सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचारियों से भरी एनडीए सरकार कानून व्यवस्था की बात करती है। उसे कोई हक नहीं है। ये लोग किसान विरोधी है, गरीब विरोधी हैं। किसान अगर अपने हक को लेकर सवाल खड़ा कर रहे किसान को आतंकवादी कहने वाले लोग तानाशाह हो गये हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज सरकार दबा नहीं सकती है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.