City Post Live
NEWS 24x7

राज्य को संवैधानिक संकट से बचाएं राज्यपाल: लंबोदर महतो

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव और विधायक लंबोदर महतो ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का ध्यान राज्य में कई संवैधानिक संस्थाओं व आयोगों का कार्यकाल समाप्त होने और अब तक राज्य सरकार द्वारा इन आयोगों के पुनर्गठन पर गंभीर नहीं रहने की ओर आकृष्ट कराया है। उन्होंने गुरूवार को राज्यपाल से मिलकर उनसे यह आग्रह किया है कि राज्य में संवैधानिक संकट  उत्पन्न नहीं हो। इस विषय का ध्यान रखते हुए तत्काल समुचित कदम उठाए जाने की जरूरत है। 

उन्होंने राज्यपाल को इस बात से अवगत कराया कि झारखंड राज्य सूचना आयोगझारखंड राज्य महिला आयोगबाल संरक्षण आयोग एवं झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितिकरण आयोग आदि में अध्यक्ष व सदस्यों के पद रिक्त हैं। इस वजह से जनहित से जुड़े कई मुद्दे लंबित हैं जिसका व्यापक प्रभाव आम जनमानस पर भी पड़ रहा है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.