City Post Live
NEWS 24x7

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा को सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकता : अर्जुन मुंडा

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, खूंटी: जिले के रनिया प्रखण्ड में जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री और खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र के भवन के लिए भूमि पूजन किया। एक करोड़ 62 लाख की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा।

 

इस दौरान केंद्रीय मंत्री मुंडा ने कहा कि खूंटी जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था उचित व सुदृढ़ की गई है। आशा है कि इसी प्रकार और बेहतर प्रयासों से लोगों की सुविधाओं को लेकर कार्य किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि रनिया में अस्पताल का शिलान्यास होने से स्थानीय लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध हो सकेंगी।

इससे पूर्व रनिया में लोगों को चिकित्सा सुविधा के लिए स्थानीय स्तर पर भी व्यवस्था उपलब्ध होंगी। साथ ही गंभीर मरीजों के लिए आवश्यक चिकित्सीय उपचार सुनिश्चित हो सकेगा। इसे ध्यान में रखते हुए रनिया में स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया गया। मंत्री ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि इसी प्रकार लोगों के स्वास्थ्य हित में सफल प्रयास किये जाते रहेंगे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.