City Post Live
NEWS 24x7

मानव तस्करी को रोकने के लिए सरकार कठोर कदम उठाये : झाविमो

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

मानव तस्करी को रोकने के लिए सरकार कठोर कदम उठाये : झाविमो

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) ने राज्य में हो रहे बड़े पैमाने पर मानव तस्करी की घटनाओं पर चिंता जाहिर की है। पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता सुनीता सिंह ने कहा कि हर वर्ष हजारों लोग राज्य में मानव तस्करी के शिकार हो रहे हैं। अब उनके निशाने पर नाबालिग बच्चे हैं। लेकिन राज्य सरकार और पुलिस पूरी तरह से निष्क्रिय है। उन्होंने कहा कि अब राज्य की राजधानी रांची में भी मानव तस्करों ने अपना जाल फैला रखा है। मानव के शिकार गरीब घरों के छोटे-छोटे बच्चे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से लगातार गायब हो रहे बच्चों पर कहा कि पुलिस एफआईआर तक दर्ज नहीं करती है। बच्चों को ढूंढना तो दूर की बात है। उन्होंने मांग किया की कि ऐसे निष्क्रिय थाना प्रभारी पर अविलंब कार्रवाई की जाये। साथ ही सरकार राज्यभर से मानव तस्करी को खत्म करने के लिए कठोर कदम उठाए। उन्होंने कहा कि पिछले शुक्रवार को रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से चार बच्चे गायब हुए हैं। पिछले जून महीने में भी दो नाबालिग बच्चे यहां से पहले ही गायब हो चुके हैं, जिनका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.