City Post Live
NEWS 24x7

आजसू महानगर के पूर्व अध्यक्ष मुनचुन राय समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

एकमात्र भाजपा ही पार्टी है, बाकी सब चौपाटीः सीपी सिंह

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

आजसू महानगर के पूर्व अध्यक्ष मुनचुन राय समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: रांची महानगर आजसू के पूर्व अध्यक्ष, कई सामाजिक संगठनों और रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मुनचुन राय रविवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गये। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, विधायक नवीन जायसवाल और जीतुचरण राम ने माला पहना कर पार्टी में उनका स्वागत किया। अपनी सहयोगी आजसू के ही नेता को भाजपा में शामिल कराने के अवसर पर सीपी सिंह ने कहा कि एकमात्र भाजपा ही पार्टी है, बाकी सब चौपाटी है। मुम्बई जुहू की चौपाटी में जिस प्रकार लोग भेलपूरी खाने आते हैं और चले जाते हैं। वैसे ही लोग अन्य पार्टियों में आया-जाया करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में एक बार जब आ गये, तब यह संकल्प ले लीजिए कि भविष्य में फिर किसी दूसरी पार्टी में जाने की नौबत न आये। जब तक हम जिंदा हैं तब तक भाजपा का सदस्य बन पार्टी के माध्यम से देश की सेवा करते रहें हमें इस संकल्प को आज लेने की आवश्यकता है। विधायक नवीन जयसवाल ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता बनना ही गौरव की बात है क्योंकि भाजपा का सिपाही बनकर राष्ट्र सेवा किया जा सकता है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी की सबसे बड़ी सोच है कि हम व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश को मानकर अंतिम व्यक्ति के आंसू पोछते हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद मुनचुन राय ने कहा कि भाजपा ने राष्ट्रवाद और विकास की परिकल्पना को साकार किया है इसलिए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश लगातार अतुल्य विकास के पथ पर अग्रसर है। वहीं झारखंड में रघुवर दास के नेतृत्व में लगातार विकास और बदलाव के नए अध्याय लिखे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकार और राजनीतिक-सामजिक योगदान को सही दिशा में समर्पित करने के उद्देश्य से भाजपा से जुड़ रहा हूं। राष्ट्र सेवा की भावना और ऊर्जा को समाज के लिए झोंकने का वक़्त है तभी हम सशक्त राष्ट्र और समाज के सपने को साकार कर सकते हैं। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्राभाजयुमो अध्यक्ष अमित सिंहमहानगर महामंत्री केके गुप्ताउपाध्यक्ष वरुण साहूराजू सिंह आदि उपस्थित थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.