बाढ़ पीड़ितों के बीच जमे हैं सन आॅफ मल्लाह मुकेश सहनी, बंटवा रहे राहत सामग्री
सिटी पोस्ट लाइवः बाढ़ के रूप में बिहार भीषण आपदा से लड़ रहा है। बिहार के 12 जिले मुख्य रूप से प्रलयंकारी बाढ़ की चपेट में है। सरकार की तरफ से राहत शिविर चलाए जा रहे हैं इसके साथ दूसरे दलों के नेताओं और समाजसेवियों की तरफ से बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुंचाने की पूरे कोशिश की जा रही है। वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष सन आॅफ मल्लाह मुकेश सहनी भी ऐसी हीं कोशिश में जुटे हैं।
मुकेश सहनी लगातार बाढ़ पीड़ितों के बीच जा रहे हैं और राहत सामग्री का वितरण कर रहे हैं। सहनी ने कल सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा और दरभंगा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में राहत सामग्री बांटी। उनकी इस पहले से बाढ़ पीड़ितों के चेहरे पर भी खुशी नजर आयी।
Comments are closed.