City Post Live
NEWS 24x7

2022 तक किसानों की आय होगी दोगुनीः दीपक प्रकाश

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: रांची महानगर कार्यालय में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के  किसान संगोष्ठी में उपस्थित मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने व उत्पादन बढाने के नियत से तीन किसान सुधार कानून लाया गया है। देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किसानों का आत्मनिर्भर होना आवश्यक है। यह कानून किसानों को खुला बाजार, पूंजी निवेश और वस्तु थोक करने की आजादी देगा। किसान अपने शर्त के साथ उत्पादन बेचेगा।
कांग्रेस बिचौलियों, दलालों की पार्टी 
 दीपक प्रकाश ने कहा कि मंडियों में दलालों और बिचौलियों का बोलबाला रहा है जबकि कांग्रेस इन बिचौलियों और दलालों की संरक्षक है। इन कृषि सुधार कानूनों से बिचौलियों और दलालों की दलाली समाप्त होगी, यही कारण है कि कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है। कांग्रेसी इन कानूनों का विरोध कर रही है। सोनिया गांधी के दामाद और कांग्रेस ने किसानों को लूटने का कार्य किया है। जिन्हें गेहूं और धान की जानकारी नहीं वे किसान हित की बात नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि कानून बनाए जाने से सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और दर्जनों संगठन से सहमति ली गई थी इसके बावजूद दिखावे के लिए कांग्रेसी इन कानून का विरोध कर रहे हैं।
घड़ियाली आंसू बहा रही राज्य सरकार 
भारतीय जनता पार्टी की रघुवर दास सरकार में किसानों के सम्मान और किसानों के हित में कई योजनाएं चलाई जा रही थी जिसे झामुमो और कांग्रेस की सरकार ने बंद कर दिया। किसानों के अधिकार समाप्त करने पर तुली राज्य सरकार किसानों के हितैषी कभी नहीं हो सकती। इस सरकार में यूरिया, बीज और फसल की मारामारी रही। किसानों को बमुश्किल यूरिया प्राप्त हुआ। कांग्रेस झामुमो किसानों को धोखा देकर सत्ता प्राप्त की है। सरकार बनते ही 2 लाख तक का ऋण माफ करने की घोषणा की थी किन्तु अब उस वादे से सत्तारूढ़ दल मुकर गई है। राज्य के किसान खुद को ठगा महशुश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री  माननीय मोदी जी ने प्रण लिया है कि 2022 तक किसानों का आय दोगुना होगा। किसान आत्मनिर्भर होंगे तो देश को विश्व के मानचित्र पर शिखर पर पहुंचेगा।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.