City Post Live
NEWS 24x7

अनंत सिंह को दबोचने की हर प्लानिंग हो रही फेल, कैसे पहुंच गयी एके-47 वाली बात?

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

 अनंत सिंह को दबोचने की हर प्लानिंग हो रही फेल, कैसे पहुंच गयी एके-47 वाली बात?

सिटी पोस्ट लाइवः घर से एके 47 मिलने के बाद फरार अनंत सिंह को दबोचने की हर हर कोशिश नाकाम हो रही है। पुलिस डाल-डाल तो अनंत सिंह पात-पात वाला खेल इस पूरे प्रकरण में चल रहा है। न सिर्फ अनंत सिंह पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो रहे हैं बल्कि पुलिस की हर प्लानिंग की खबर अनंत सिंह को मिल जा रही है। अनंत सिंह ने कल जो ताजा वीडियो जारी किया है उससे स्पष्ट है कि अनंत सिंह को पुलिस पर भरोसा नहीं है और कोर्ट के सामने सरेंडर करेंगे।

हांलाकि अनंत सिंह के दावों में कितनी सच्चाई है उसकी पुष्टि हम नहीं कर सकते, ना हीं हमारा इरादा पुलिसिया जांच पर सवाल उठाने का है लेकिन अनंत सिंह जिस तरह से सिलसिलेवार तरीके से वीडियो जारी कर रहे हैं, आरोप लगा रहे हैं और कह रहे हैं कि पुलिस की प्लानिंग है कि मेरे हाथ में एके 47 देकर पुलिस एक नयी साजिश रच सकती है और यह प्लानिंग बाढ़ के एनटीपीसी में रची गयी है तो जाहिर है अनंत सिंह के पास सही या गलत लेकिन अंदरखाने की बात पहुंच रही है या फिर अनंत सिंह खुद के बचाव के लिए जो दमदार स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं वो भी अपने आप में बताता है कि कैसे अनंत सिंह पुलिस को चकमा दे रहे हैं।

अनंत सिंह ने आशंका जताई है कि अगर वह पुलिस के सामने सरेंडर करते हैं तो पुलिस उनकी गिरफ्तारी एके-47 के साथ दिखा सकती है। अनंत सिंह ने दावा किया है कि ललन सिंह और नीरज कुमार ने बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह के साथ मिलकर उनके खिलाफ साजिश रची है। पुलिस इस बात का प्रयास कर रही है कि अनंत सिंह की गिरफ्तारी एके-47 के साथ दिखाई जाए। लिहाजा बाहुबली विधायक ने दो टूक कह दिया है कि वह पुलिस के सामने सरेंडर करने की बजाय कोर्ट में सरेंडर करेंगे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.