City Post Live
NEWS 24x7

चिकित्सक को झारखंड सरकार की लापरवाह सिस्टम ने मारा : भाजपा

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने गोड्डा के पोड़ैयाहाट अंतर्गत देवदांड़ स्वास्थ्य केंद्र में सेवारत डॉक्टर विजय कृष्ण श्रीवास्तव की असामयिक मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने इस आशय में कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला झारखंड सरकार के स्तर से बरती गई व्यापक लापरवाही और संवेदनहीनता का प्रतीत होता है। सक्षम विभागों और जिम्मेदार अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद वेतन अभाव में कष्टकारी मृत्यु होना संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।

उन्होंने कहा कि लोकमान्यताओं और जनश्रुतियों के अनुसार चिकित्सकों को मानवीय रूप में ’ईश्वर’ की अवधारणा मानी जाती है।। असीम श्रद्धा और विश्वास से लोग इनके समक्ष अपना मर्म व्यक्त करतें है ताकि समुचित उपचार संभव हो। यह दुःखद है कि भगवान रूपी डॉक्टर झारखंड में लापरवाह सरकारी व्यवस्था का दंश झेलकर काल के गाल में समा गयें। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि कोविड-19 के समय से ही देशभर में स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वॉरियर्स के रूप में असीम श्रद्धा और सम्मान दिये जा रहें, किंतु उनके मूलभूत जरूरतों और वेतन का समय पर भुगतान नहीं होगा राज्य की चौपट व्यवस्था और जंगल राज को इंगित करता है। भाजपा ने मामले में उच्चस्तरीय जाँच और लापरवाही पदाधिकारियों के विरुद्ध क़ानूनी कार्रवाई की माँग की है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.