City Post Live
NEWS 24x7

दीपक प्रकाश को सलाखों के पीछे होना चाहिए : कांग्रेस

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने कहा है कि कोविड-19 गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के खिलाफ प्राथमिकी ही दर्ज नहीं होनी चाहिए, बल्कि संक्रमण फैलाने की कोशिश करने वाले दीपक प्रकाश और उनके सहयोगियों को सलाखों के पीछे होना चाहिए।
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने रविवार को कहा कि देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के दौरान जिस तरह से भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने घूम-घूम कर सभी जगह कोरोना संक्रमण को फैलाने का काम किया। उसी तरह की कोशिश अब झारखंड में भाजपा नेताओं की ओर से की जा रही है।
उन्होंने कहा कि एक ओर जहां राज्य सरकार संक्रमण के फैलाव पर अंकुश को लेकर पूरी ताकत लगा रही है। भाजपा नेता हर जगह संक्रमण फैला कर लोगों की जान जोखिम करने के प्रयास में जुटे है। भाजपा के नेताओं से सिर्फ खौफजदा ही नहीं है, बल्कि थर-थर कांप रही है सरकार। हास्य विनोद ना करे भाजपा। कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर प्राथमिकी ही नहीं जेल जाने के लिए भी तैयार रहना चाहिए। कानून के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.