City Post Live
NEWS 24x7

चिदंबरम का बचाव नहीं करे कांग्रेस, उन्हें पार्टी से निकाले : भाजपा

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

चिदंबरम का बचाव नहीं करे कांग्रेस, उन्हें पार्टी से निकाले : भाजपा

सिटी पोस्ट लाइव,  रांची: भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस को पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम का बचाव नहीं करना चाहिए, बल्कि उन्हें तुरंत पार्टी से निकाल देना चाहिए। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने गुरुवार को कहा कि चिदंबरम ने अपने बेटे कार्तिक चिदंबरम के साथ मिलकर देश के खजाना को लूटने और डुबोने का काम किया है। उस पर तुर्रा यह की कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उनको निर्दोश बता रही है। यह निंदनीय ही नहीं कांग्रेस के लिए सोचनीय भी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी रही है कांग्रेस के शासन में देश में कई प्रकार के घोटाले हुए हैंचिदंबरम ने भागने का प्रयास किया है। उन्होंने देश के इंटेलिजेंस को धोखा देने का काम किया है उन्होंने कहा कि एक अपराधी की तरह  छिपनाभागना और पुलिस को चकमा देना, इससे साफ जाहिर है कि कांग्रेस का यही चरित्र रहा हैउन्होंने कहा कि झारखंड में भी जैसे ही कांग्रेस को मौका मिला, उसने मधु कोड़ा की सरकार बनाकर झारखंड जैसे गरीब प्रदेश का 4000 करोड़ का घोटाला करने का काम किया वर्णवाल ने कहा कि मधु कोड़ा के माध्यम से कांग्रेस ने झारखंड को लूटा खसोटा और गरीबों के रूपये से मौज किया

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.