City Post Live
NEWS 24x7

तारिक अनवर की घर वापसी पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दी बधाई

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

तारिक अनवर की घर वापसी पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दी बधाई

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार ने तारिक अनवर की घर वापसी पर बधाई दी है। अजय कुमार ने कहा कि 21 साल बाद फिर से उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा है। यह एक सराहनीय कदम है। यह जानकारी रविवार को प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) छोड़ने के करीब एक महीने बाद तारिक अनवर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से तुगलक लेन स्थित उनके निवास पर मुलाकात करने के बाद पार्टी में शामिल हुए। जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनका पार्टी में स्वागत किया। राजेश ठाकुर ने बताया कि राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर शरद पवार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचाव में उतरने के बाद 28 सितम्बर को अनवर ने राकांपा से इस्तीफा देने के साथ लोकसभा सदस्यता से भी इस्तीफा देने की घोषणा की थी। मीडिया में कहा था कि राफेल सौदा मामले में पवार ने मोदी को क्लीन चिट दी है, जिसका मैं पूरजोर विरोध करता हूं। ठाकुर ने कहा कि तारिक अनवर एकत्रित बिहार-झारखंड के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही राष्ट्रीय महासचिव भी रहे हैं। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर उनके द्वारा किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। अनवर के आने से बिहार ही नहीं झारखंड में भी पार्टी को मजबूती मिलेगी। तारिक अनवर को बधाई देने वालों में राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोरनाथ शाहदेव, शमशेर आलम, रवीन्द्र सिंह, संजय लाल पासवान, राकेश किरण महतो, मो. तौसिफ आदि शामिल हैं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.