City Post Live
NEWS 24x7

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व सांसद के खिलाफ कांग्रेस ने दुमका में दर्ज कराया राजद्रोह का मुकदमा

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा के सांसद दीपक प्रकाश के खिलाफ शनिवार को दुमका नगर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।  यह मुकदमा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने दर्ज कराया है और भादवि की दफा 504, 506, 120बी और 124ए के तहत मामला दर्ज करने की अर्जी दी है।  श्यामल किशोर सिंह ने आरोप लगाया है कि दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को दुमका में प्रेस कांफ्रेंस करके लोकतंत्र की हत्या की धमकी दी है।  साथ ही दीपक प्रकाश ने कहा है कि दो महीने में झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी। वे लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार के खिलाफ दीपक प्रकाश षड़यंत्र कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता थाने में दी गयी अर्जी में कहा गया है कि प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष द्वारा लोकतंत्र की हत्या करने की धमकी देते हुए वर्तमान प्रदेश सरकार को दो महीने में अस्थिर कर भाजपा की सरकार बनाने की बात कही गयी है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी और गठित सरकार के खिलाफ षड़यंत्र करना, लोकतांत्रिक व्यवस्था की हत्या की धमकी देना, संविधान के प्रावधानों और भारतीय दंड संहिता के खिलाफ है। इसलिए दोनों दलों की ओर से दिये गये आवेदन में आग्रह किया गया है कि भादवि की दफा 504, 506, 120बी और 124ए के तहत मामला दर्ज कर लोकतंत्र की हत्या की कोशिश पर तत्काल विराम लगाया जाय।  कांग्रेस नेता की शिकायत पर दुमका नगर थाना ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच की जिम्मेदारी सब इंस्पेक्टर उमेश कश्यप को दी गई है।  दीपक प्रकाश के खिलाफ कांड संख्या 298/2020 में आईपीसी की धारा 504, 506, 120 बी और 124 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि  आईपीसी की धारा 124 ए यह इंगित करती है कि अगर कोई भी व्यक्ति सरकार विरोधी सामग्री लिखता या बोलता है, ऐसी सामग्री का समर्थन करता है या राष्ट्रीय चिन्हों का अपमान करने के साथ संविधान को नीचा दिखाने की कोशिश करता है,अपने लिखित या फिर मौखिक शब्‍दों, या फिर चिन्हों या फिर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर नफरत फैलाने या फिर असंतोष जाहिर करता है,  तो उसे आजीवन कारावास या तीन साल की सजा हो सकती है. या जुर्माना से दंडित किया जा सकता है.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश के विरुद्ध नगर थाना में शिकायत दर्ज कराने के दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी तथा झामुमो के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य भी मौजूद थे। बाद में झामुमो के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने पत्रकारों को यह जानकारी दी और कहा कि महागठबंधन भाजपा के हर साजिश को नाकाम करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। ऐसे भी भाजपा के 22 विधायक महागठबंधन के सम्पर्क में हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.