City Post Live
NEWS 24x7

जमशेदपुर पूर्वी से कांग्रेस ने दिल्ली से आयातित उम्मीदवार को चुनाव में उतारा : अजय राय

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

जमशेदपुर पूर्वी से कांग्रेस ने दिल्ली से आयातित उम्मीदवार को चुनाव में उतारा : अजय राय

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भाजपा मीडिया प्रबंधन समिति के सदस्य और कोल्हान प्रमंडल मीडिया प्रभारी अजय राय का कहना है कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से कांग्रेस ने दिल्ली से आयातित उम्मीदवार गौरव वल्लभ को विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में चुनाव मैदान में उतारा है। इससे पता चलता है कि कांग्रेस को खुद अपने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं रह गया है। राय ने रविवार को कहा कि आयातित प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारकर कांग्रेस ने हताशा और निराशा का परिचय दिया है। जिन उद्देश्यों को लेकर झारखंड अलग राज्य का गठन हुआ था, उसे भाजपा ही पूरा कर रही है। कांग्रेस और झामुमो के शासनकाल में झारखंड में विकास नहीं, बल्कि विनाश होता रहा। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने मिलकर राज्य का बंटाधार कर दिया। उनके शासनकाल में विकास का पहिया थम-सा गया था। वहीं, भाजपा के सत्ता संभालने के बाद राज्य में विकास की गति काफी तेज हुई है। कांग्रेस और झामुमो सहित अन्य विपक्षी पार्टियों ने अपने कार्यकाल के दौरान जनहित से परे, सिर्फ निजहित पर ध्यान दिया।उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद राजनीतिक अस्थिरता के लिए भी कांग्रेस और झामुमो मुख्य रूप से जिम्मेदार रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में स्थिर सरकार और स्वच्छ प्रशासन देने में रघुवर सरकार सफल रही है। मुख्यमंत्री रघुवर दास का कार्यकाल झारखंड के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा। इनके कार्यकाल के दौरान कई उपलब्धियां मील का पत्थर साबित हुई हैं। जनहित में रघुवर सरकार ने कई ऐसे कल्याणकारी कार्य किए हैं, जिससे राज्य की जनता लाभान्वित हो रही है। राय ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री रघुवर दास भारी मतों से विजयी होंगे और झारखंड की जनता एकबार फिर सत्ता की कमान उनके हाथ में सौंपेगी।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.