City Post Live
NEWS 24x7

कांग्रेस ने देश को एक ही चीज दिया, वह है भ्रष्टाचार : रघुवर दास

छत्तीसगढ़ में झारखंड के मुख्यमंत्री ने चुनावी सभा को किया संबोधित

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

कांग्रेस ने देश को एक ही चीज दिया, वह है भ्रष्टाचार : रघुवर दास

सिटी पोस्ट लाइव, रायपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि कांग्रेस का सिर्फ एक ही एजेंडा है ‘मोदी हटाओ-भाजपा हटाओ’। देश के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जिन्होंने युवाओं पर ध्यान दिया। उनके रोजगार पर ध्यान दिया। भाजपा की जनहित नीतियों के कारण ही देश के सर्वाधिक राज्यों में भाजपा की सरकार है। कांग्रेस ने देश को एक ही चीज दिया है, वह है भ्रष्टाचार। इसमें कांग्रेस को कोई पछाड़ नहीं सकता। मुख्यमंत्री दास रविवार को छत्तीसगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के लोगों के स्वास्थ्य के लिए भाजपा ने चिंता की। मोदी ने आयुष्मान भारत योजना पेश की। एक ही परिवार का पांच लाख तक का इलाज मुफ्त हो रहा है। अब गरीबों को इलाज के लिए अपना घर-जेवर गिरवी नहीं रखना पड़ेगा। पूरे देश में शौचालय बन रहा है। मोदी के कारण अब मां-बहनों को अंधेरा होने का इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। सभी के घर में शौचालय बन रहे हैं। उज्ज्वला योजना भी पीएम मोदी की देन है। उनके द्वारा गरीबों के लिए किये जा रहे यही काम कांग्रेस के लिए सिरदर्द बन गये हैं। वादे और नारों के बल पर कांग्रेस ने 55 साल निकाल दिये, लेकिन किया कुछ नहीं। बीजेपी सिर्फ काम पर विश्वास करती है। छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तराखंड भाजपा की देन है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ का विकास करके दिखाया। यहां की अन्न वितरण प्रणाली की तारीफ पूरी दुनिया ने की है । यहां विकास का पहिया न रुके, इसलिए जरूरी है कि आप एक बार फिर छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनाएं। सीएम दास ने कहा कि आदिवासियों की सबसे बड़ी हितैषी भाजपा है। पहली बार आदिवासी मंत्रालय पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में बना था। आदिवासी समाज के शहीदों को पहली बार भाजपा ने सम्मान दिलाने का काम किया। कांग्रेस 55 साल तक शासन में रहीं, लेकिन यह काम क्यों नहीं किया।

जरूरत पड़े तो आधा पेट खाइए, लेकिन बेटियों को जरूर पढ़ाइए
रघुवर दास ने कहा कि बेटा-बेटी को पढ़ाइये। गरीबी को समाप्त करना है, तो बच्चों को अवश्य पढ़ायें। बेटियों को हर हाल में पढ़ायें। बेटियों के पढ़ने से दो परिवार शिक्षित होता है। जरूरत पड़े तो आधा पेट खाइये, लेकिन बेटी को जरूर पढ़ाइये। महिलाओं के विकास से ही समाज, राज्य और देश का विकास संभव हो सकता है। कांग्रेस शासन में छत्तीसगढ़ में किसानों से 10 प्रतिशत खरीदारी होती थी। रमन सिंह सरकार में 70 प्रतिशत खरीदारी होती है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता है।

भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो मजदूर को भी मुख्यमंत्री बना सकती है
मुख्यमंत्री दास ने कहा कि मैं जमशेदपुर में मजदूर था। भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो मजदूर को भी मुख्यमंत्री बना सकती है। उन्होंने लोगों से सवाल किया कि क्या यह कांग्रेस में संभव है? चुनाव में कांग्रेस कहती है कि मेरा हाथ जनता के साथ। लेकिन चुनाव के बाद कांग्रेस का हाथ, जनता की गर्दन के साथ होता है ।

सुबह में कुछ और शाम में कुछ कहने वाला व्यक्ति देश चलाने का सपना देखता है
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम दास ने कहा कि कांग्रेस ने अंग्रेजी के हर शब्द के अनुसार घोटाला किया है। ए से आदर्श, बी से बोफोर्स, सी से कोयला घोटाला, डी से दामाद घोटाला…। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा हर किसी को सरकारी बंग्ला मिला हुआ है। उन्होंने लोगों से पूछा, क्या मोदी जी के परिवार के किसी सदस्य को सरकारी बंग्ला मिला है ? राहुल गांधी सुबह कुछ तो शाम में कुछ और कहते हैं और ऐसा व्यक्ति देश को चलाने का सपना देखता है। जरा सोचिए देश का क्या होगा?

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.