कांग्रेस ने की रुस्तम अंसारी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के एड़ोचोरो गांव निवासी रूस्तम अंसारी (40) की अज्ञात अपराधियों द्वारा हत्या कर शव जलाने के घटना की निंदा की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक दूबे ने सोमवार को कहा कि नगड़ी थाना क्षेत्र में आये दिन अपराधियों द्वारा आम लोगों की हत्या कर दी जाती है। सरकार अपराधियों को पकड़ने में नाकाम होती है। उन्होंने नगड़ी स्टेशन के पास मौजूद कोयला डंपिग यार्ड को अविलम्ब बन्द करने की मांग की है। साथ ही रुस्तम अंसारी के हत्यारों को 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार करने की भी मांग की है। उल्लेखनीय है कि नगड़ी थाना क्षेत्र के एड़ोचोरो गांव निवासी रूस्तम अंसारी की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी थी। अपराधियों ने हत्या कर उनका शव जला दिया था। रविवार को पुलिस ने रूस्तम अंसारी का शव जली अवस्था में बरामद किया था।
Comments are closed.