City Post Live
NEWS 24x7

कांग्रेस ने मनायी पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

कांग्रेस ने मनायी पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस की ओर से बुधवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नहेरू की जयंती कांग्रेस भवन में मनाई गयी। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने पूरे विश्व में भारत को अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हम उनके योगदान को कभी भुला नहीं सकते। पंडित नेहरू को देश के गरीबों से प्रेम था। बच्चों से प्रेम था और सबसे बड़ी बात यह थी कि वो हमेशा देश के विकास के प्रति चितिंत रहते थे। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के संकल्पों को दुहराया तथा इसे पूरा करने के लिए अथक परिश्रम करने का संकल्प लिया। शाहदेव ने कहा कि हम लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर आधारित ऐसे बहुलतावादी समाज की स्थापना के उनके इरादों को साकार करने की कोशिशों में अनवरत लगे रहेंगे जिसमें सभी के पास समान अधिकार और अवसर हों और जहां राष्ट्रीय संपदा और सम्पन्नता पर सबका बराबरी का हक हो। भारत और भारतवासियों की एकता और अखंडता को बनाए रखेंगे और विभाजनकारी विचारधारा और नफरत फैलाने वाली राजनीति से देश की रक्षा करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, विनोद सिंह, नेली नाथन, जगदीश साहु, सलीम खान, अरूण श्रीवास्तव, विनंजय भारती आदि उपस्थित थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.