City Post Live
NEWS 24x7

राज्यस्तरीय वन महोत्सव का किया शुभारंभ पर बोले सीएम- पर्यावरण को लेकर उत्सुक है नयी पीढ़ी

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

राज्यस्तरीय वन महोत्सव का किया शुभारंभ पर बोले सीएम- पर्यावरण को लेकर उत्सुक है नयी पीढ़ी

सिटी पोस्ट लाइवः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पशु विज्ञान विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर राज्यस्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित वन महोत्सव-2019 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को वन महोत्सव के इस आयोजन के लिए धन्यवाद देता हूं। यह आयोजन राज्य के विभिन्न हिस्सों में 15 दिनों तक चलेगा। उन्होंने कहा कि इस परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के उत्साह को देखकर मुझे खुशी हो रही है।

हमलोगों का मनोबल इस बात से उंचा हुआ है कि पर्यावरण के प्रति नई पीढ़ी में इतनी उत्सुकता है। उन्होंने कहा कि गायन के माध्यम से बहुत हीं सहज ढंग से वनों के महत्व के बारे में बताया गया है। मुख्यमंत्री ने वनों के महत्व से संबंधित कविता के कुछ वाक्यों को पढ़ते हुए कहा कि तुम याद करो कैसे वन में खुले ठहाके भरते थे, शेरों को डांटा करते थे, शेरों से बातें करते थे…सुख दुःख में साथ निभाते थे, कैसे फिर याद कराएंगे…आगे की पंक्तियों में कहा कि बादल से मोहब्बत है तुझको, पेड़ लगाओ जल के लिए, बच्चों से मोहब्बत है तुझको, तो पेड़ लगाओ कल के लिए…हर आने वाली पीढ़ी भी बच्चे तेरा गुण गाएंगे।

इस गीत के एक-एक वाक्य के महत्व को समझना होगा। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव को कहा कि इस गीत को जन जागृति के लिए लोगों के बीच पहुंचाएं। स्कूलों में बापू के कथा वाचन के बाद इस गीत को भी बच्चों को सुनवाएं। इससे बच्चों के साथ-साथ लोगों में भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता आएगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जन जागरूकता से संबंधित एक टी-शर्ट का भी लोकार्पण किया। कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री सह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री सुशील कुमार मोदी, कृषि तथा पशु मत्स्य संसाधन मंत्री डाॅ प्रेम कुमार, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभा के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह ने भी संबोधित किया।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.