City Post Live
NEWS 24x7

चिराग पासवान को मिला LJP जिला अध्यक्ष इमाम गजाली का समर्थन, कही यह बात

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव: स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती को लेकर आयोजित आशीर्वाद यात्रा पर हजारों लोगों की हुजूम आज चिराग पासवान के समर्थन में जुट रही है. शेखपुरा के लोजपा जिला अध्यक्ष इमाम गजाली भी चिराग पासवान का पुरजोर समर्थन कर रहे हैं. इमाम गजाली ने आशीर्वाद यात्रा से लौटने के बाद शेखपुरा में मीडिया से बात करते हुए कहा है कि चिराग पासवान के साथ आशीर्वाद यात्रा के दौरान जो हुजूम था और जो जनता का प्यार था वह पैसे से खरीदा हुआ नहीं था बल्कि लोग बड़ी संख्या में जुट कर दलित एकता की मिसाल पेश किए हैं. जिला अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि आने वाले समय में सरकार गिरनी तय है.

साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि बिहार में अब जातिवाद की राजनीति कायम हो गई है. आखिर आरसीपी सिंह को ही क्यों मंत्री बनाया गया जबकि पार्टी के लिए ललन सिंह ने भी काफी योगदान दिया है. इससे साफ जाहिर होता है कि बिहार में जातिवाद राजनीति को मुख्यमंत्री के द्वारा बढ़ावा दिया जा रहा है इसलिए जनता भी इस बात को समझ चुकी है और चिराग के समर्थन में भारी हुजूम झूट रहा है. गौरतलब हो कि, चिराग पासवान बेगूसराय स्थित अपनी बड़ी मां से औपचारिक मुलाकात करने गए थे और इस दौरान वहां आम आवाम की काफी भीड़ भी देखी गई थी. इससे जनता भी कयास लगा रही है कि आने वाले समय में नीतीश कुमार को बड़ा झटका लग सकता है. जिसका साफ़ इशारा शेखपुरा लोजपा जिला अध्यक्ष इमाम गजाली ने कर दिया है.

                                                                                                                                          शेखपुरा से धीरज सिन्हा की रिपोर्ट

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.