City Post Live
NEWS 24x7

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सिर्फ घोषणा नहीं करें : भाजपा

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड भाजपा ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सिर्फ घोषणा नहीं करें। पहले राज्य में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए सोचें। जिनको लगभग छह महीने से छात्रवृत्ति नहीं मिली है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव में शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की है कि सरकार विदेशों में पढ़ने वाले झारखंड के बच्चों को आर्थिक सहयोग देगी। जल्द ही इस व्यवस्था के क्रियान्वयन पर सरकार निर्णय लेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार यहां के छात्र-छात्राओं के साथ सदैव खड़ी है।
शाहदेव ने कहा कि पहले जो आदिवासी छात्र छात्राएं हैं जो गरीबी रेखा के नीचे हैं। उनको छात्रवृत्ति पिछले छह महीने से नही मिला है। कल्याण विभाग की ओर से गरीबी रेखा के नीचे के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं दी गई है। मुख्यमंत्री पहले अपने लोगों पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि घोषणा करना आम बात है लेकिन उसे पूरा करना बड़ी बात है। इसलिए मुख्यमंत्री सिर्फ घोषणा नहीं करें पहले जो छह महीने का छात्रवृत्ति बकाया है उसे दें। क्योंकि जब तक गरीब बच्चों को छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी तब तक वह पढ़ाई कैसे करेंगे। इस दिशा में सरकार को पहल करनी चाहिए और बचे हुए छह महीने को छात्रवृत्ति को देना चाहिए।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.