City Post Live
NEWS 24x7

BREAKING : रामसेवक सिंह होंगे JDU के प्रदेश अध्यक्ष, वशिष्ठ नारायण सिंह की लेंगे जगह

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विधायक रामसेवक सिंह को जनता दल यूनाइटेड का अगले प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह इस पद को संभाल रहे थे।

बता दें कि बीते दिनों वशिष्ठ नारायण सिंह ने अपनी खराब सेहत का हवाला देकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से मुक्ति होने की इच्छा जाहिर की थी। हालांकि, तब नीतीश कुमार की पहल पर उन्होंने अपना फैसला टाल दिया था।

बिहार के हथुआ से चार बार विधानसभा के सदस्य चुने गए रामसेवक सिंह कुशवाहा जाति से आते हैं। हथुआ विधानसभा कुशवाहा बाहुल्य क्षेत्र माना जाता है। रामसेवक सिंह की गिनती आम तौर पर कम बोलने वाले नेताओं में होती है।

साफ सुथरी छवि के नेता होने के बावजूद उनके ऊपर हथुआ थाना में अपने विधासनभा क्षेत्र के एक युवक को बेरहमी से पीटने का आरोप है। इस मामले में वे जेल भी जा चुके हैं। बता दें कि चकागांव प्रखंड के असनंद टोला गांव के रहने वाले रामसेवक पूर्व में बलेसरा पंचायत के मुखिया भी रहे हैं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.