City Post Live
NEWS 24x7

हैट्रिक बनाने के लिए भाजपा के श्रममंत्री राजपलिवार की राह में कई रोड़े

मधुपुर विधानसभा क्षेत्र का चुनावी मुकाबला

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

हैट्रिक बनाने के लिए भाजपा के श्रममंत्री राजपलिवार की राह में कई रोड़े

सिटी पोस्ट लाइव,  देवघर: झारखंड विधानसभा चुनाव तिथि घोषित होते ही देवघर जिले अंतर्गत मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है। भाजपा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सीट को हथियाने के लिए झामुमो जहां ताल ठोक रहा है। वहीं भाजपा के श्रममंत्री राजपलिवार अपनी जीत का परचम लहराने के लिए विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। कभी झामुमो की परम्परागत मानी जाने वाली मधुपुर सीट पर झामुमो से पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी प्रतिनिधित्व करते थे, लेकिन गत चुनाव में भाजपा के राजपलिवार ने उन्हें 6884 वोटों के अंतर से पराजित कर भाजपा का परचम लहराया था। 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के राजपलिवार को 74325 मत जबकि झामुमो के हाजी हुसैन अंसारी को 67441 वोट प्राप्त हुए थे। झाविमो के सहिम खां यहां तीसरे स्थान पर रहे थे और उन्हें कुल 25756 मत प्राप्त हुए थे। कांग्रेस के फैयाज कैसर को मात्र 8937 मत प्राप्त हुए थे।

यह सीट पूर्व में कांग्रेस की मानी जाती रही थी लेकिन बाद में झामुमो और भाजपा के बीच उठापटक होती रही। 1972 के विधानसभा चुनाव में डॉ. अजित कुमार बनर्जी जनसंघ तथा 1977 के चुनाव में पुनः डॉ. अजित कुमार बनर्जी जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीत कर यहां का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसके बाद इस सीट पर झामुमो का कब्जा रहा जिसे 2014 के चुनाव में राजपलिवार ने तोड़ा।

श्रममंत्री राजपलिवार के विकास की दावों की बात करें तो इसमें कोई शक नहीं कि मधुपुर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में विकास के कई काम हुए हैं। बड़े पुल-पुलिया, ओवरब्रिज ,पेयजलापूर्ति की बड़ी योजनाओं के साथ देवघर-मधुपुर सड़क सहित कई और विकास के कार्य धरातल पर दिखाई पड़ रही है। वैसे, इसबार यहां का राजनीतिक परिदृश्य दिलचस्प नजर आ रहा है। कांग्रेस के देवघर जिला अध्यक्ष मुन्नम संजय कांग्रेस के टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में गंगा नारायण सिंह अपनी छवि के बूते सभी प्रत्याशियों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि अगर विपक्षी दलों का गठबंधन हुआ तो मुकाबला दमदार होगा लेकिन अगर विपक्ष में बिखराव हुआ तो भाजपा पुनः सशक्त दावेदार होगी। राजपलिवार 2009 एवं 2014 के बाद यहां से हैट्रिक बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। वहीं विपक्ष अपना झंडा बुलंद करने के इरादे जता चुका है। परिणाम चाहे जो हो लेकिन मुकाबला दिलचस्प होगा, इसकी पूरी संभावना है। मधुपुर में चौथे चरण में चुनाव होना है।

मधुपुर विधानसभा सीट

वोटर-302143

महिला मतदाता-141258

पुरुष मतदाता-160885

गत चुनाव में मत प्रतिशत-71%

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.