City Post Live
NEWS 24x7

भाजपा की केंद्र औऱ राज्य सरकार झूठ की बुनियाद पर टिकी है : राजद

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

भाजपा की केंद्र औऱ राज्य सरकार झूठ की बुनियाद पर टिकी है : राजद

सिटी पोस्ट लाइव : झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के महासचिव सह प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने केंद्र औऱ राज्य सरकार के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र औऱ राज्य सरकार झूठ की बुनियाद पर टिकी है। इसे आम जनता जान चुकी है और आने वाले चुनाव में जुमलेबाजो को जनता सबक सिखाएगी। डॉ मनोज ने आज यहां कहा कि केंद्र सरकार के अनुसार एक वर्ष पूर्व ही झारखंड ओडीएफ राज्य बन गया और राज्य सरकार ने शत -प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया, यह बयान अपने आप में हास्यपद है। राज्य सरकार केवल कागज पर लक्ष्य पूरा करने में लगी है और केंद्र सरकार बगैर जांच करवाएं मान भी लेती है। केंद्र औऱ झारखंड सरकार कागज,बैनर और पोस्टर तक ही सिमट कर रह गयी है। भाजपा नीत सरकार को आम अवाम से कोई लेना-देना नहीं है कागज पर ही लक्ष्य पूरा कर रही जो जनता के साथ मजाक औऱ धोखा है। राष्ट्रीय जनता दल ने दावा किया है कि झारखंड का एक भी गांव पूरी तरह ओडीएफ नहीं हुआ है। यदि कोई गांव ओडीएफ है तो भाजपा के नेता कार्यकर्ता एक गांव का नाम बताएं जो ओडीएफ है। उसी गांव में मुख्यमंत्री सहित कागजी लक्ष्य पूरा करने वाले पदाधिकारियों को समझ मे आ जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं का घर जरूर ओडीएफ होगा। इसलिए भाजपा के लोगों को पूरा झारखंड ओडीएफ लग रहा है। केंद्र व राज्य सरकार जनता को ठगना, गुमराह करना तथा जुलेबाजी करना छोड़ जनता के विकास का काम करें अन्यथा आने वाले चुनाव में भाजपा का नाम लेने वाला कोई नहीं रहेगा |

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.