City Post Live
NEWS 24x7

भाजपा कार्यकर्ता हर काम में रखते हैं पारदर्शिताः बाबूलाल मरांडी

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: रांची के सांसद संजय सेठ के कार्यालय में प्रगति 2020-21 (रांची लोकसभा क्षेत्र की वार्षिक रिपोर्ट) पत्रिका का विमोचन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री व भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी,  पूर्व मंत्री व विधायक सी. पी. सिंह, हटिया के विधायक नवीन जयसवाल मौजूद रहे। सांसद  ने सभी अतिथियों को शॉल देकर सम्मानित किया। प्रगति के विमोचन के बाद बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह भाजपा में ही संभव है कि यहां के सांसद विधायक अपने कामों का लेखा-जोखा जनता को देते हैं। यह पारदर्शिता का बहुत बड़ा उदाहरण है।

 

वर्तमान समय में राज्य कठिन और विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहा है, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने सेवा ही संगठन को मूल मंत्र मानकर जो कार्य किया है, वह अद्भुत है। श्री मरांडी ने कहा कि सांसद के द्वारा प्रगति का प्रकाशन पारदर्शी शासन व्यवस्था का उदाहरण है। इस पत्रिका के माध्यम से क्षेत्र की जनता और देश भर के लोग सांसद के द्वारा किए गए कार्यों को जान और समझ सकेंगे।

 

वही सी. पी. सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यह पत्रिका भविष्य में विकास के नए आयाम स्थापित हो, इस दिशा में सहायक साबित होगी।  नवीन जायसवाल ने कहा कि सांसद महोदय के द्वारा प्रकाशित यह पत्रिका लोकसभा क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी। इससे हमें विकास कार्यों के अवलोकन का अवसर प्राप्त होगा। इस अवसर पर अतिथियों ने सांसद द्वारा स्थापित बुक बैंक का भी अवलोकन किया और इसकी प्रशंसा की। सबने यह कहा कि यह बुक में न सिर्फ विद्यार्थियों को प्रेरणा देगा बल्कि समाज को भी प्रेरणा देगा ताकि अन्य लोग भी ऐसे कार्यों के लिए आगे आ सकें। इस विमोचन समारोह में भाजपा राँची महानगर अध्यक्ष के. के. गुप्ता, ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, महानगर के महामंत्री वरुण साहू व बलराम सिंह, संजय जायसवाल, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.