City Post Live
NEWS 24x7

हेमंत सरकार की विफलताओं पर बीजेपी जारी करेगी श्वेत पत्र

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के 9 महीने के कार्यकाल की विफलताओं को लेकर श्वेत पत्र जारी करने का निर्णय लिया है। राजधानी रांची स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में रविवार को देर शाम चली कोर कमेटी की बैठक में इस आशय का फैसला लिया गया। बैठक में  आगामी 11 नवंबर को आहूत झारखंड विधानसभा का एकदिवसीय विशेष सत्र को लेकर भी पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई। नई दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने शनिवार मुलाकात कर उन्हें राज्य की ताजा राजनीतिक हालात की जानकारी दी गयी और रविवार को प्रदेश कोर कमेटी की बैठक बुलायी गयी। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में प्रदेश कोर कमेटी की हुई बैठक में विधायक दल के नेता मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद सुनील सिंह, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री   सुदर्शन भगत, सांसद जयंत सिन्हा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा,डॉ रविन्द्र कुमार राय और विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा शामिल हुए।

बैठक के संबंध में मीडिया से बात करते हुए राज्य सरकार के पूर्व मंत्री एवं विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि कोर कमेटी ने हेमंत सरकार की 9 महीनों की नाकामियों ,आर्थिक अराजकता की स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने का निर्णय लिया है। इसके लिये प्रदेश अध्यक्ष  ने हजारीबाग के सांसद एवम पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा को जिम्मेवारी दी है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार अपनी विफलताओं को छुपाने केलिये पूर्व की सरकार पर दोषारोपण करती रहती है। पार्टी श्वेत पत्र के माध्यम से यह बताएगी की इन्होंने 9 महीनों में क्या किया। पार्टी श्वेत पत्र के माध्यम से राज्य सरकार की नाकामियों को उजागर करेगी। विधानसभा के विशेष सत्र के प्रस्ताव के सबंध में बोलते हुए नीलकंठ मुंडा ने कहा कि पार्टी या विधायकदल को इसकी सूचना केवल प्रेस मीडिया के माध्यम से ही प्राप्त हो रही ,अभी तक इस संबंध में कोई अधिकृत जानकारी न तो सरकार के स्तर पर और न विधानसभा स्तर पर प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि  उन्होंने कहा कि 11 नवंबर को सदन पटल पर जो भी प्रस्ताव आएगा उसपर पार्टी  विन्दुवार अपनी राय स्पष्ट करेगी। अभी कुछ भी कहना यह जल्दबाजी होगी। कहा कि क्या और किस बिंदु पर प्रस्ताव आएगा यह जानकारी में नही है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.