City Post Live
NEWS 24x7

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा

सिटी पोस्ट लाइव,  रांची: कार्यक्रमों की श्रृंखला के माध्यम से जनता के बीच भारतीय जनता पार्टी जा रही है। 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि को पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर समर्पण दिवस के रूप में मनाएंगे। इसमें कार्यक्रर्ता चेक या मोदी एप के माध्यम से समर्पण राशि पार्टी को सहयोग निधि के रूप में समर्पित करेंगे। ये बातें भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने रविवार को रांची के प्रदेश कार्यालय में एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही। आज की प्रेसवर्ता में प्रवक्ता अनिल सिन्हा और प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक उपस्थित थे। दीपक प्रकाश ने कहा कि सोमवार को जमशेदपुर ऐग्रीको मैदान में चाईबासा और जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के बूथ एवं पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन अयोजित होने जा रहा है। इसमें राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह शामिल होंगे। 12 फरवरी को रांची के हरमू मैदान में रांची, खूंटी और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बूथ एवं पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा शामिल होंगे। प्रकाश ने कहा कि 12 फरवरी से 2 मार्च तक मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम प्रदेश में आयोजित है। इसमें सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झण्डा लगाकर मेरा परिवार भाजपा परिवार का स्टीकर लगाएंगे। उसके अलावा 24 फरवरी को बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 26 फरवरी को दीप ज्योति सम्मेलन अभियान के तहत कार्यकर्ता और लाभार्थीयों के घर में दीप जलाकर नरेंद्र मोदी को फिर से भारत का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया जाएगा। 28 फरवरी को मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री मोदी का सीधा संवाद बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से होगा। प्रकाश ने कहा कि पार्टी द्वारा छह लोकसभा क्षेत्र पलामू, चतरा, लोहरदगा, कोडरमा, गिरिडीह और धनबाद के बूथ एवं पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं के सम्मेलन संपन्न हो चुके। चंदवा में आयोजित सम्मेलन में राष्ट्रीय महामंत्री डाॅ. अनिल जैन थे। गिरिडीह के सम्मेलन में उतराखंण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इसी प्रकार खूंटी, धनबाद, दुुमका आदि में प्रबुद्ध सम्मेलन में राष्ट्रीय प्रवक्ता संवित पात्रा, राष्ट्रीय मंत्री रामेश्वर चौरसिया, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद शामिल हुए। चाईबासा युवा संसद में युवाओं को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.