City Post Live
NEWS 24x7

कभी लालू की करीबी रही अन्नपूर्णा को भी बीजेपी ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेवारी

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले तक झारखंड में राष्ट्रीय दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की करीबी रही अन्नपूर्णा देवी को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि झारखंड से निर्वाचित राज्यसभा समीर उरांव को पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। जेपी नड्डा ने अपनी नयी टीम में देशभर के विभिन्न राज्यों,  जातिगत और क्षेत्रीय संतुलन को बनाये रखने की कोशिश की गयी है। इस टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में रघुवर दास और अन्नपूर्णा देवी को शामिल किया गया है। झारखंड ही ऐसा राज्य है, जहां से दो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये गये है।

वहीं राज्यसभा सांसद समीर उरांव को एसटी मोर्चा का अध्यक्ष बनाकर आदिवासी मतदाताओं के बीच संदेश देने का प्रयास किया गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये गये पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास वर्ष 2019 में विधानसभा चुनाव में पराजित होने के बाद एक तरह से राजनीति में हाशिये पर चले गये थे, लेकिन उनकी लोकप्रियता और संगठन में मजबूत पकड़ रहने के बाद एक बार फिर से उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है।, जबकि एक-डेढ़ वर्ष से ही आरजेडी से बीजेपी में शामिल हुई अन्नपूर्णा देवी को भी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी गयी है। अन्नपूर्णा देवी वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के ठीक पहले तक झारखंड में आरजेडी की प्रदेश अध्यक्ष थी और झारखंड में लालू प्रसाद की सबसे करीबी नेताओं में उनकी गिनती होती थी, लेकिन बीजेपी से टिकट कंफर्म हो जाने के बाद उन्होंने आरजेडी का साथ छोड़ दिया और कोडरमा लोकसभा सीट से बीजेपी टिकट पर चुनाव जीतने में सफल रही।

अर्जुन मुंडा ने नयी टीम को बधाई दी
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के राष्ट्रीय टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।श्री मुंडा ने कहा कि झारखंड के राज्यसभा सांसद समीर उरांव को एस टी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है,जो झारखंड के लिए गौरव की बात है।उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और सांसद अन्नपूर्णा देवी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों को बधाई दी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा घोषित राष्ट्रीय पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। प्रकाश ने झारखंड से पार्टी के तीन राष्ट्रीय पदाधिकारी बनाये जाने पर राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया। प्रकाश ने घोषित नई राष्ट्रीय टीम में संगठन महामंत्री बीएल संतोष जी,सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह जी,पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवम झारखंड के प्रभारी सांसद अरुण सिंह जी,राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता एवम मीडिया प्रभारी सांसदश्री अनिल बलूनी राष्ट्रीय प्रवक्ता एवम सह मीडिया प्रभारी विधान पार्षद संजय मयूख सहित सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके यशस्वी जीवन की मंगल कामना की है। ’उन्होंने पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद   अन्नपूर्णा देवी एवम अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद समीर उरांव को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इनके परिश्रम एवम प्रयासों से पार्टी और मजबूत होगी। ’प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह  ने नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के कुशल नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी।

बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा,सांसद सुनील सिंह,राज पालिवार,गंगोत्री कुजूर,प्रणव कुमार वर्मा,विनोद शर्मा,अपर्णा सेन गुप्ता प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू,डॉ प्रदीप कुमार वर्मा प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू,जेपी पटेल,मुनेश्वर साहू,विधायक नवीन जायसवाल ,विवेक भवानी सिंह, शर्मिला रजक,काजल प्रधान,रीता मिश्रा, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, सूरज चौरसिया, मनोज कुमार सिंह,पंकज सिन्हा, सुमन कुमार,राजश्री जयंती,शिवपूजन पाठक,प्रेम मित्तल,योगेंद्र प्रताप सिंह,रमेश पुष्कर,राजीव तिवारी,अशोक बड़ाइक,प्रदीप सिन्हा, प्रतुल शाहदेव,सरोज सिंह,अविनेश कुमार,मिस्फीका हसन,अमित कुमार,कुणाल षाड़ंगी,भानु जालान, मृत्युंजय शर्मा,राहुल अवस्थी,डॉ रवि भट्ट ,विभिन्न मोर्चा के आरती कुजूर,किसलय तिवारी,शिवशंकर उरांव, अमर कुमार बाउरी,अमरदीप यादव,पवन कुमार साहू,अनवर हयात शामिल हैं।

महत्वपूर्ण दायित्व को मैं पूरी जिम्मेदारी और क्षमता के साथ निभाऊंगा: रघुवर दास
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नयी टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी का एक अनुशासित कार्यकर्ता हूं, जो पार्टी के साथ आगे बढ़ रहा है। हम सभी हृदय से सदैव कार्यकर्ता ही रहेंगे। पार्टी द्वारा मुझे दिए गए इस महत्वपूर्ण दायित्व को मैं पूरी जिम्मेदारी और क्षमता के साथ निभाऊंगा। जो आदर्श और विचारधारा की विरासत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी से मिली है, मैं उसे पूरी तरह से कायम रखूंगा। मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा , गृह मंत्री  अमित शाह जी और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री   बीएल संतोष   का हृदय से आभार और धन्यवाद करता हूं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.