City Post Live
NEWS 24x7

भाजपा दल बदलुओं के सहारे विधानसभा चुनाव में उतरना चाहती है : राजेश ठाकुर

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

भाजपा दल बदलुओं के सहारे विधानसभा चुनाव में उतरना चाहती है : राजेश ठाकुर

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा है कि 65 पार का नारा देने वाली भाजपा दल बदलुओंं के सहारे आगामी विधानसभा चुनाव में उतरना चाहती है। मुख्यमंत्री विपक्ष को कोसने की बजाय अपने द्वारा किए गए कार्यों को बताते तो ज्यादा अच्छा होता। ठाकुर ने रविवार को कहा कि डबल इंजन की सरकार ने कहां तक झारखंड को पहुंचाया हैउन्हें बताना चाहिए। मुख्यमंत्री विपक्ष को कह रहे हैं पाकिस्तान चले जाएताकि वह झारखंड को लूट खाएं। सरकार ने पहले शराब बेचा, अब प्याज बेच रही है। उन्होंने कहा कि पहले कंबल में फिर शराब में और अब प्याज में घोटाले की बू आ रही है। सरकार जमाखोरी रोकने में असफल रही है और बड़े प्याज व्यापारियों से इनकी साठगांठ किसी से छुपी नहीं है। सरकार को यह बताना चाहिए कि कमल मित्र के लिए जो साइकिलें आई हैं, वह जमाखोरों से ली गई चंदे की राशि से तो नहीं आई हैं। ठाकुर ने कहा कि संथाल से कोल्हान तक जन आशीर्वाद यात्रा के खर्च के लिए करोड़ों रुपए कहां से आए हैं। दूसरों पर आरोप लगाने से पहले भाजपा को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए कि पांच साल सरकार चलाने के बाद इतना धन कहां से आयाजो प्रचार-प्रसार पर लुटाने का काम किया जा रहा है। ठाकुर ने मुख्यमंत्री की अनर्गल बयानबाजी पर कहा कि सीएम अब हेलीकॉप्टर से नीचे उतर कर बस से सड़क पर निकले हैं और अब उन्हें समझ में आ गया है कि किस तरह बर्बादी का नाम उन्होंने विकास रखकर अधिकारियों के भरोसे जनता को छोड़ दिया था। मुख्यमंत्री पिछले साढ़े चार वर्षों तक हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर जाते रहेउन्हें दिखा ही नहीं कि झारखंड में सड़कों के क्या हालात है। विशेषकर रांची-टाटा मार्ग। अब विकास की हकीकत सामने आई तो बौखलाहट में कांग्रेस को कोसने में लगे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को एक बार सीएम आवास से पुलिस लाइन की ओर जाना चाहिए, तो उन्हें जमीनी हकीकत का पता चल जाएगासड़क पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो चुकी है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.