City Post Live
NEWS 24x7

झूठ की बुनियाद पर टिकी है भाजपा सरकार : सुबोधकांत सहाय

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

झूठ की बुनियाद पर टिकी है भाजपा सरकार : सुबोधकांत सहाय

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि भाजपा सरकार झूठ की बुनियाद पर टिकी है। जनता से झूठे वायदे करके भाजपा सत्ता में आयी। एक बार फिर झूठे वायदे करके भाजपा सत्ता में आना चाह रही है। लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। कांग्रेस पार्टी भाजपा की नाकामियों को जनता को बताने का काम करेगी। सुबोधकांत शनिवार को कांके रोड के रॉक गार्डेन में रांची संसदीय क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झूठ का पुलिंदा बनाकर लोगों के सामने मीडिया के माध्यम से गलत प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। उससे यही लग रहा है कि नरेंद्र मोदी मीडिया हाउस के मालिक बने हुए हैं। ऐसे हालात से निपटने के लिए कांग्रेस गांव-गांव जाकर पंचायत स्तर से राज्य स्तर तक भाजपा के झूठ का पुलिंदा खोलने का काम करेगी। ताकि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पूरे देश से भाजपा को जनता द्वारा सबक सिखाया जा सके। वहीं कार्यकर्ता सम्मेलन में आगामी चुनाव पर भी चर्चा हुई। इस दौरान पंचायत अध्यक्षों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश बैठा ने कहा की झूठ की राजनीति करने वाले नरेंद्र मोदी की सरकार को आगामी चुनाव में उखाड़ फेकना है। इसके लिए कांग्रेस पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक पूरी तैयारी में जुट चुकी है। पार्टी कार्यकर्ता और नेता ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, आयुष्मान भारत सहित अन्य योजनाओं का पोल खोलने का काम करेंगे। पार्टी भाजपा को विकास का आईना दिखाने का काम करेगी। क्योंकि विकास सिर्फ फाईलों मे हो रही है, धरातल पर नही। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, सूर्यकांत सिंह, गुलजार, राकेश कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.