सिटीपोस्टलाईव :झारखंड के निकाय चुनाव का परिणाम आ गया है| चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी आजसू ने जीत का परचम लहराया है| 34 निकायों में भाजपा और आजसू को 22 सीटों पर जीत हासिल हुई है| भाजपा ने 20 निकायों पर कब्जा किया है| इनमे पांचों नगर निगम की सीटें भी शामिल हैं। कांग्रेस ने पांच, झामुमो ने तीन सीटें जीती हैं। निर्दलीय प्रत्याशी ने दो सीटें जीतीं हैं वहीं झाविमो और राजद के खाते में एक-एक सीट आयी है| बीजेपी ने रांची, मेदिनीनगर, गिरिडीह, अदित्यानगर और हजारीबाग में जीत का परचम लहराया है|
Comments are closed.