City Post Live
NEWS 24x7

आदिवासियों की रक्षा के लिए बिरसा मुंडा ने अपनी जान दे दी लेकिन छत्तीसगढ़ी चूहा झारखंड को लगातार कुतरने का काम कर रहा

झामुमो की परिवर्तन यात्रा के समापन पर कार्यकर्ताओं की भीड़

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

आदिवासियों की रक्षा के लिए बिरसा मुंडा ने अपनी जान दे दी लेकिन छत्तीसगढ़ी चूहा झारखंड को लगातार कुतरने का काम कर रहा

सिटी पोस्ट लाइव, खूंटी: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व झामुमो के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड और आदिवासियों की रक्षा के लिए अमर शहीद बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, नीलांबर पीतांबर समेत कई वीर सपूतों ने अपनी जान दे दी, लेकिन एक छत्तीसगढ़ी चूहा झारखंड को लगातार कुतरने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने झारखंड के लिए संघर्ष किया लेकिन अब भाजपा सरकार झारखंडियों के हक और उनकी जमीन लूटने का काम कर रही है। हेमंत सोरेन गुरुवार को स्थानीय कचहरी मैदान में झामुमो की परिवर्तन यात्रा में शामिल भीड़ को संबोधित कर रहे थे। सोरेन ने कहा कि 19 साल में झारखंड में 16-17 साल तक राज्य में भाजपा शासन करती रही। इन 16-17 वर्षों में  भाजपा ने यहां के आदिवासियों, झारखंडियों  के हक व अधिकार को लूटने, छीनने का काम किया है। सीएनटी एसपीटी एक्ट, भूमि अधिग्रहण कानून,  वन अधिकार कानून, नियोजन नीति को बदलकर यहां के जमीन लूटने का काम किया। राज्य में यदि झामुमो नहीं नहीं होता तो सीएनटी एसपीटी एक्ट नहीं बच पाता। उन्होंने कहा कि यहां के जल, जंगल जमीन के मालिक यहां के आदिवासी-मूलवासी हैं। भाजपा सरकार अपने राजनीतिक लाभ के लिए यहां के लोगों को जात-पात, धर्म, हिंदू-मुस्लिम, सरना-ईसाई के नाम पर लड़ाने का काम कर रही है। राज्य में आदिवासियों की जमीन लूटकर लैंड बैंक बना रही है। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार ने झारखंड में 51 लाख एकड़ जमीन लैंड बैंक में जमा किया है। सिर्फ खूंटी जिले में 45 हजार एकड़ जमीन लैंड बैंक के लिए ली गयी है। इन लैंड बैंक की जमीन अंबानी अडानी को  सरकार देगी। उन्होंने कहा कि बदलाव यात्रा का उद्देश्य  झारखंड के शहीदों को नमन करना है।  हम जल, जंगल, जमीन का मालिक बने रहें,  इसके लिए हमारे शहीदों ने अपनी शहादत दी। हेमंत सोरेन ने कहा कि  आज  भाजपा सरकार दिशुम गुरु का भी अपमान कर रही है। आने वाले दिनों में भगवान बिरसा मुंडा, सिदो कान्दू समेत अन्य शहीदों का भी अपमान करेगी। उन्होंने कहा कि पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार का मुखिया छत्तीसगढ़ से मजदूर बनकर आया और मालिक बनकर बैठ गया। हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में सबकुछ ऑनलाइन हो गया है,  जिससे बूढ़े-बुजुर्गों, अनपढ़ व्यक्तियों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि बगैर घूस दिये प्रधानमंत्री आवास का लाभ गरीबों को नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार को बदलिए। आने वाले समय राज्य में जेएमएम की सरकार बनेगी तो लोगों को तीन लाख रुपये वाला आवास दिया जायेगा। उस आवास में बिजली, पानी, शौचालय और अन्य सुविधा होगी।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.