City Post Live
NEWS 24x7

बंद है बिहार, थमी ट्रेनों की रफ्तार, बक्सर में रालोसपा कार्यकर्ताओं ने रोकी राजधानी

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

बंद है बिहार, थमी ट्रेनों की रफ्तार, बक्सर में रालोसपा कार्यकर्ताओं ने रोकी राजधानी

सिटी पोस्ट लाइवः शनिवार को शिक्षा सुधार आक्रोश मार्च के दौरान रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा पर हमले एवं रालोसपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस के लाठीचार्ज के खिलाफ आज रालोसपा ने बिहार बंद बुलाया है। रालोसपा के इस बिहार बंद का असर भी दिखने लगा है। ट्रेनों की रफ्तार थम गयी है। बक्सर में राजधानी सहित कई अन्य ट्रेनों को रालोसपा कार्यकर्ताओं ने रोका है। 3.15 बजे डाउन अमृतसर एक्स्प्रेस पहुंची तो उसे रोक दिया. उसके बाद 3.27 बजे जैसे ही राजधानी एक्सप्रेस पहुंची उसको भी रोक जम कर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के कारण दिल्ली हावड़ा रेल लाइन एक घंटे के लिए बाधित हो गया.

हालाकि उसके बाद ट्रेनों का परिचालन सुचारू रूप शुरू हुआ. इसकी वजह से यात्रियों को असुविधा का सामना पड़ा. पार्टी प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा की पुलिसिया पिटाई के विरोध में रालोसपा ने आज सोमवार को बिहार बंद का आह्वान किया है. जीवन रक्षक सेवाओं को छोड़ बिहार बंद में अन्य सेवाएं प्रभावित रहेंगी. रालोसपा के इस बंद को महागठबंधन के घटक दलों राजद, कांग्रेस व हम ने भी समर्थन किया है. घटक दलों के नेताओं ने बंद में पार्टी कार्यकर्ताओं को बैनर-पोस्टर के साथ सड़क पर उतरने को कहा है.

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.