City Post Live
NEWS 24x7

बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने शिक्षा पदाधिकारियों का सम्मानित किया

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

बिहार पंचायत नगर प्रारम्भिक शिक्षक संघ ने शिक्षा पदाधिकारियों का सम्मानित किया

सिटी पोस्ट लाइव : समस्तीपुर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में स्थानीय यू एन पैलेस समस्तीपुर के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निवर्तमान जिला शिक्षा पदाधिकारी, तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर के उप शिक्षा निदेशक ब्रजेश कुमार ओझा समस्तीपुर के निवर्तमान जिला कार्यक्रम पदाधिकारी तथा मधुबनी के जिला शिक्षा पदाधिकारी रामचन्द्र मण्डल को आयोजित कार्यक्रम सम्मान समाहरोह में अलग अलग सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष राम चन्द्र राय ने की जबकि संचालन जिला महासचिव कुमार गौरव ने मंच संचालन किया। समाहरोह में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम पुकार सिन्हा सहित भारी संख्या में संघ के पदाधिकारी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थी।

संघ ने दोनों निवर्तमान पदाधिकारियों के अतिरिक्त सभी प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारियों एवं व्यानन एवं जिले के पत्रकारों को पाग, माला एवं पुष्प से सम्मानित किया गया। अपने सम्मान समारोह में पदाधिकारी द्वय ने कहा ऐसे सम्मान समारोह में कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से कार्य करने में बल मिलता है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान प्रेरणा देने का काम करेगा। संघ के अध्यक्ष रामचन्द्र राय ने कहा कि संघ की परंपरा रही है शिक्षक के हित मे जो पदाधिकारी कार्य करते हैं उन्हें सम्मान मिलता रहा है। सम्मानित होने वालों में विभितिपुर के बीईओ मनोज कुमार मिश्रा, नरेंद्र कुमार सिंह,उजियारपुर के बीईओ अभय कुमार, सिंघिया के बीईओ डॉ बैजू झा, शिवाजीनगर एवं वारिसनगर के बीईओ राम प्रवेश सिंह,कल्याणपुर के बीईओ नंदन प्रसाद आदि को सम्मानित किया गया। मौके पर राजेश कुमार राजू, सुमन कुमारी, नन्द किशोर यादव, रिजवाना खातून, हरिमोहन चौधरी, संजीव कुमार, इत्यादि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.