City Post Live
NEWS 24x7

उपेन्द्र कुशवाहा को बड़ा झटका, RLSP के अधिवक्ता प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव : महागठबंधन छोड़ने की खबरों के बीच आरएलएसपी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के अधिवक्ता प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने पद और पार्टी दोनों से इस्तीफा दे दिया है। मनोज कुमार पार्टी की नीतियों से खफा हैं।

मनोज कुमार सिंह ने पार्टी अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा को लिखे अपने पत्र में कहा है कि आज पार्टी की दुर्दशा देख कर दु:खी हूं। जो पार्टी शिक्षा का अलख जगाना चाहती थी वो नौंवी फेल व्यक्ति के आगे कटोरा लेकर भीख मांग रही है। पार्टी में न नीति रह गयी न कोई सिद्धांत। समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी और अनुशासन हीनता चरम पर है।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान आज कभी भी हो सकता है। लेकिन महागठबंधन और NDA में सीट शेयरिंग को लेकर घमासान जारी है। सीट शेयरिंग में हो रही देर से नाराज रालोसपा नेता उपेन्द्र कुशवाहा आज बड़ा फैसला ले सकते हैं। सूत्रों के अनुसार रालोसपा को जो सीट ऑफर किया जा रहा है उससे पार्टी के मुखिया उपेन्द्र कुशवाहा काफी नाराज चल रहे हैं। कुशवाहा ने आज राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी की आपातकालीन संयुक्त बैठक बुलायी है।

जानकारी के मुताबिक कुशवाहा कम से कम 35 सीटों पर अपने पहलवानों को उतारना चाहते हैं लेकिन तेजस्वी 12 सीट से ज्यादा देने को तैयार नहीं है। तेजस्वी यादव ने कुशवाहा की मांग को खारिज कर दिया है। कुशवाहा ऑफर किए गए इस सीटों से काफी नाराज हैं और पार्टी के अंदर यह आवाज उठने लगी है कि जब सीट से ही समझौता करना है कि एनडीए के साथ होने में क्या दिक्कत है। सीटों पर फंसे पेंच और तेजस्वी की हठ के बाद अब कुशवाहा कुछ अलग फैसला लेने के मूड में हैं। ऐसे में आज की बैठक अहम मान जा रही है।इस बीच अधिवक्ता प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने इस्तीफा देकर कुशवाहा की मुश्किलें
और बढ़ा दी है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.